West Bengal Breaking News : हावड़ा डिविजन अंतर्गत लिलुआ व बेलुर के बीच ओवरहेड तार टूटा, ट्रेन सेवा बाधित

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन की मौत 

पश्चिम मेदिनीपुर जिला के दो अलग अलग इलाकों में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल है.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम घटना चन्द्रकोना थाना के झाकरा गांव के बांदीपुर इलाके में घटी.मृतका का नाम तुलसी सी (42)है.वह खेत से अपने घर की ओर लौट रही थी,इस दौरान इलाके मे जोरदार आकाशीय बिजली कौंधा ,वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गयी.घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.द्वितीय घटना केशपुर थाना के कलाग्राम के भोलसरापाता इलाके में घटी.आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो की मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतको का नाम खोकन दोलाइ (34)और ममता दोलाइ (30)है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

लोकसभा चुनाव के पहले जीजेएम का भाजपा को अल्टीमेटम

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के संस्थापक बिमल गुरुंग ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव की बड़ी लड़ाई से पहले प्रस्तावित और अलग गोरखालैंड राज्य पर फैसला लेना होगा. श्री गुरुंग ने इस मुद्दे पर औपचारिक घोषणा करने के लिए राष्ट्रीय सत्तारूढ़ पार्टी के लिए 15 अगस्त की समय सीमा भी तय की है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है. हम पहाड़ों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान चाहते हैं. स्थायी समाधान अलग गोरखालैंड राज्य है. भाजपा को इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करना होगा.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

आग्नेयास्त्र समेत दो युवक गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर के खेजुरी थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गत शुक्रवार की रात नाका चेकिंग के दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से एक आग्नेयास्त्र जब्त किया गया है. आरोपियों में से एक का नाम सहदेव बेरा है, जो नंदकुमार थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णपुर इलाके का निवासी है. अन्य आरोपी चंदन कोना खेजुरी का शेरखानचक का रहने वाला है. सहदेव पहले भी एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. आरोपियों को शनिवार को कांथी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

चाची पर तेल छिड़क कर जिंदा चलाया

पश्चिम बंगाल केपूर्व बर्दवान जिले के कुरुम्बा गांव में संपत्ति विवाद को केंद्र कर भसुर और भतीजे द्वारा चाची का अपहरण कर अपने घर ले गए. वहां तेल छिड़कर कर उसे जिंदा जला दिया. चीख पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोगों और घायल पति द्वारा बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने भसुर आशुतोष गराई और आशुतोष के पुत्र पूर्णचंद्र गराई को गिरफ्तार कर लिया है. इस क्रूर घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना और तनाव कायम है. घायल महिला का नाम वीथिका गराई (43) है. वीथिका की हालत नाजुक बनी हुई है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

लोकल ट्रेन सेवा बाधित

हावड़ा डिविजन अंतर्गत लिलुआ व बेलुर स्टेशन के बीच ओवरहेड तार टूटने से लोकल ट्रेन सेवा बाधित हो गई है. हलांकि रेलवे की ओर से ओवरहेड की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

नौशाद सिद्दीकी पहुंचे हावड़ा के मंगलाहाट मार्केट

हावड़ा का मंगलाहाट मार्केट भीषण आग में जलकर खाक हो गया. करीब 1000 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने मौके पर जाकर व्यापारियों से बात की. कल मुख्यमंत्री 21 जुलाई की बैठक से मंगलाहाट गई थी. उन्होंने दौरे के दौरान उचित जांच करने और व्यवसायियों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

सोमवार से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र

पश्चिम बंगाल में नवान्न और राजभवन के बीच में आखिरकार तनाव खत्म हो गया. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने विधानसभा के नये सत्र के लिए सहमति दे दी है. परिषद कार्यालय से मिली खबर के अनुसार राज्य विधानसभा सत्र सोमवार 24 जुलाई से शुरू हो रहा है. विधानसभा मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार दोपहर राज्यपाल से फोन पर बात की. नवान्न सूत्रों के मुताबिक फोन पर हुई लंबी बातचीत में दोनों दल सोमवार से विधानसभा शुरू करने पर सहमत हुए. इसके बाद सत्र शुरू करने के लिए परिषद कार्यालय से भेजी गयी फाइल पर राज्यपाल ने सहमति जतायी. हालांकि आज छुट्टी है. लेकिन सोमवार से विधानसभा सत्र की शुरुआत की तैयारी आज से ही शुरू हो गई है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ रबींद्र सरोवर और हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के रबींद्र सरोवर और हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज की गई है. 21 जुलाई के दिन शहीद सभा के मंच से अभिषेक बनर्जी ने 5 अगस्त को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर के सामने धरना देने और घेराव का आह्वान किया था. इस बयान के खिलाफ में शिकायत दर्ज की गई है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

चांचल में झाड़ियों से बरामद हुआ बैलेट पैपर

इस बार बैलेट पैपर मालदा में झाड़ियों से बरामद किया गया. सत्ताधारी और विपक्षी दलों के चुनाव चिह्न वाले मतपत्र झाड़ियों में पड़े हुए मिले थे जिन्हें चांचल थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया. भाजपा का दावा है कि जिन सीटों पर बैलेट पैपर बरामद हुए हैं, वहां भाजपा तृणमूल से मामूली अंतर से हार गई है. गेरुआ खेमे का आरोप है कि इसी तरह से बैलेट लूटकर तृणमूल ने चुनाव जीता.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

पांचला की घटना से जुड़ा कोई सबूत नहीं लगा पुलिस के हाथ : डीजी

ग्रामीण हावड़ा के पांचला में पंचायत चुनाव के दिन एक बूथ पर महिला कार्यकर्ता के साथ हुए अभद्र व्यवहार व छेड़खानी के आरोप लगाने की घटना सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसकी जांच शुरू की थी. इस मामले में जांच की गति को लेकर राज्य पुलिस के डीजी मनोज मालवीय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि उन्हें 13 जुलाई को इमेल के जरिये इसकी शिकायत मिली थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. मामले की जांच जारी है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

तृणमूल कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 50 से अधिक घायल

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत चौरंगी से सटे कृष्णपुर इलाके में कोलकाता से तृणमूल की शहीद सभा से लौट रहे तृणमूलकर्मियों की एक बस दुर्घटना हो गयी. बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गयी, इस दौरान एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हो गयी और 50 से अधिक तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विकास टुडु (28) था. वह पुरुलिया जिले के बांदवान इलाके का निवासी था.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

हावड़ा डिविजन में आज और कल कई लोकल ट्रेनें रद्द

हावड़ा डिविजन में आज और कल कई लोकल ट्रेनें रद्द हो गई है. कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन, हावड़ा-बंडेल-नैहाटी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही आज और कल प्रभावित रहेगी. बर्दवान-हावड़ा और कटवा अजीमगंज शाखाओं पर भी ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे लाइनों, सिग्नलों के रखरखाव और ओवरहेड तारों के विद्युतीकरण के कारण ट्रेनें कम चलेंगी. हालांकि शनिवार-रविवार होने के कारण इन दोनों दिनों में यात्रियों को परेशानी होगी.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

मनरेगा के तर्ज पर ‘खेला हाेबे’ योजना की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को धर्मतला में आयोजित शहीद दिवस की सभा से एलान किया कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार एक्ट (मनरेगा) के तहत पश्चिम बंगाल को फंड देना बंद कर दिया है, इसलिए राज्य सरकार अब अपने दम पर मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा राज्य में ””खेला होबे”” योजना काे लांच किया जायेगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को औसतन 30-35 दिनों का रोजगार मिलता है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

मालदा में चोरी के आरोप में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा

पश्चिम बंगाल के मालदा में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. भीड़ द्वारा महिलाओं की पिटाई की गई है. इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए. यह भयावह घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पाकुआहाट इलाके में हुई. यहां प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है. गौरतलब है कि मणिपुर की घटना के बाद में बंगाल में महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार की जाने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही है.

11:01 PM. 22 Jul 23 11:01 PM. 22 Jul

एनआरएस अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में शनिवार सुबह आग लग गई. अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की कैथ लैब में धुआं देखा गया. धुएं से चारों ओर दहशत फैल गई . सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर गईं. स्थिति पर काबू पा लिया गया है. मरीज सुरक्षित हैं. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >