West Bengal Breaking News : अनशन के बाद अब खुद चुनाव कराएंगे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के छात्र

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता अनुब्रत मंडल को आसनसोल के दुबराजपुर अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने अनुब्रत मंडल को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:14 AM. 21 Dec 22 6:44 PM. 20 Dec

बंगाल : अगले वर्ष राज्य के स्कूलों में रहेगी 65 दिनों की छुट्टी, जानें तालिका

पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2023 में स्कूलों में छुट्टियों को लेकर विज्ञप्ति जारी की है. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2023 में स्कूलों में कुल 65 दिनोंं (रविवार को छोड़कर) की छुट्टियां रहेंगी. अगले वर्ष ग्रीष्मावकाश 10 दिनों का होगा, जबकि पूजा के दौरान पूजा की छुट्टियां 26 दिनों की छुट्टी रहेगी. हालांकि, राज्य सरकार ने हाल ही में गर्मी की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों को कई बार बढ़ाया है.

12:14 AM. 21 Dec 22 6:44 PM. 20 Dec

राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में एक मंच पर नजर आ सकते हैं मोदी व ममता

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2022 के अंत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों एक मंच पर उपस्थित रह सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो एक महीने के अंदर यह तीसरी बार होगा, जब पीएम व सीएम आमने-सामने बैठक करेंगे. इस बार की बैठक कोलकाता में होने की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को महानगर आ सकते हैं और इस दौरान पीएम यहां ‘राष्ट्रीय गंगा परिषद’ की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

12:14 AM. 21 Dec 22 6:44 PM. 20 Dec

नानूर विस्फोटक बरामदगी मामले की जांच को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर करीब डेढ़ किलो मिले विस्फोटक की जांच हेतु कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर याचिका को लेकर मंगलवार को सुनवाई हुई है. मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने एनआईए जांच की मांग को लेकर दर्ज मामले पर राज्य से तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है. बताया जाता है की आज राज्य के महाधिवक्ता ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को बताया कि बीरभूम के नानूर में विस्फोटक बरामदगी के मामले में एनआईए जांच की कोई आवश्यकता नहीं है.

12:14 AM. 21 Dec 22 6:44 PM. 20 Dec

भाजपा विधायक ने गायों से लदी वाहन को रोका, 4 तस्कर हुए गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान बेचार हाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो परएक मिनी ट्रक में गायों को रस्सी से बांधकर ले जा रही वाहन को भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल (Agnimitra Pal) ने अचानक रोक दिया. उक्त घटना जानकारी पुलिस को दी गई. भाजपा विधायक और भाजपा प्रदेश सचिव अग्निमित्रा पाल के हस्तक्षेप के बाद अवैध रूप से तस्करी को जा रही 9 गायों को जब्त कर लिया है वहीं इस मामले में 4 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है . इन लोगों के पास कोई उपयुक्त वैध कागजात मौजूद नहीं थे .

12:14 AM. 21 Dec 22 6:44 PM. 20 Dec

इंडियन ऑयल का डीजल पाइपलाइन फटा

पश्चिम बंगाल जिले के कांकसा थाना के पानागढ़ ग्राम स्थित पठानपाड़ा कब्रिस्तान के पानागढ़ बाइपास के पास मिट्टी के नीचे बिछाये गये पाइपलाइन के फटने डीजल बहने लगा. डीजल को लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग बाल्टी, ड्रम लेकर डीजल लेने के लिए पहुंच गये. हर कोई अधिक से अधिक डीजल जमा कर लेना चाहता है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई है.

12:14 AM. 21 Dec 22 6:44 PM. 20 Dec

कंबल मामले में भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

पश्चिम बंगाल में आसनसोल में भगदड़ के दौरान तीन लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. यही याचिका उनकी पत्नी चैताली तिवारी ने भी दायर की थी. राज्य पुलिस ने आसनसोल में कंबल बांटने के मामले में जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोप है कि इस बैठक में प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी. जितेंद्र ने इस मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता अनुब्रत मंडल को आसनसोल के दुबराजपुर अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने अनुब्रत मंडल को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >