West Bengal Breaking News : पर्सनल लॉ के तहत दूसरी बार शादी करने का हकदार शख्स : हाईकोर्ट

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

सेना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर काम कर रहे कई लोग

भारतीय सेना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को नौकरी मिलने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कलकत्ता हाइकोर्ट में महत्वपूर्ण रिपोर्ट जमा की है. सीबीआई ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में कहा है कि अभी तक चार ऐसे लोगों की जानकारी मिली है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी पायी है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार को कलकत्ता हाइकोर्ट को रिपोर्ट पेश करते हुए कहा है कि हालांकि अब तक विदेशी नागरिकों की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है, लेकिन इसकी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. केंद्रीय एजेंसी ने यह भी बताया कि इस मामले की जांच में इंटरपोल की मदद की जरूरत पड़ सकती है. गौरतलब है कि हुगली जिले के रहने वाले विष्णु चौधरी नाम के शख्स ने हाइकोर्ट में यह मामला दर्ज कराया है.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

पर्सनल लॉ के तहत दूसरी बार शादी करने का हकदार शख्स : हाईकोर्ट

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सत्र अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें पति की पहली पत्नी के लिए मासिक गुजारा भत्ता 6,000 रुपये से घटाकर 4,000 रुपये कर दिया था. हाइकोर्ट की न्यायाधीश शंपा दत्त पॉल ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पुरुष पर्सनल लॉ के तहत दूसरी बार शादी करने का हकदार है, साथ ही वह अपनी पहली पत्नी का भरण-पोषण करने के लिए भी बाध्य है. पीठ ने अपने आदेश में कहा कि एक आदमी जो दूसरी बार शादी कर सकता है (पर्सनल लॉ के तहत अनुमति है), वह अपनी पहली पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए भी बाध्य है. पारिवारिक अदालत ने उसके पति को याचिकाकर्ता को मासिक भरण-पोषण के रूप में 6,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था. हालांकि, सत्र न्यायाधीश ने राशि घटा कर 4,000 रुपये कर दिया. इस कारण उच्च न्यायालय में अपील की गयी. कलकत्ता हाइकोर्ट ने सत्र न्यायाधीश के आदेश को खारिज कर दिया और पति को भरण-पोषण के लिए 6000 रुपये प्रति माह का भुगतान करने का आदेश दिया.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

बागदा : बिजली की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थानांतर्गत शिंद्राणी ग्राम पंचायत के मांगुरखोला इलाके में बुधवार की सुबह फूल तोड़ने निकले पिता-पुत्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतकों के नाम समीर चंद्र दास (68 ) और विकास दास (42) है. घटना से परिवार वाले शोक में डूबे है.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

राज्य को मिले सभी पुरस्कार अलीपुर जेल संग्रहालय में रहेंगे : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कपड़ा क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है, सभी पुरस्कार अलीपुर जेल संग्रहालय में रखे जाएंगे.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

राज्य सरकार को मिले और दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार को और दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले हैं. कपड़ा उद्योग में सुधार के लिए बंगाल ने स्कॉच पुरस्कार जीता. साथ ही, जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार ने भविष्य के बारे में सोचते हुए डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल की पहल की है, उसके लिए भी राज्य सरकार को विशेष सम्मान मिला है.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

सांसद नुसरत जहां ने फ्लैट-भ्रष्टाचार के आरोप को पूरी तरह से किया इंकार

तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने फ्लैट-भ्रष्टाचार के आरोप को पूरी तरह से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि जो गलती करते हैं वह डरते हैं. मैंने किसी का पैसा नहीं लिया है.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

एसएलएसटी अभ्यार्थियों का एमएलए हॉस्टल के सामने प्रदर्शन

स्कूल में नौकरी के इच्छुक अभ्यार्थियों का एमएलए हॉस्टल के सामने प्रदर्शन जारी है. पुलिस के साथ धक्का मुक्की जारी है.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद आये कोलकाता

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की जांच के लिये सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद कोलकाता आये. सूत्रों से मिली जानकारी संयुक्त निदेशक 2 दिन पहले ही जांच में शामिल हुए थे.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

तीन साल में बंगाल से 1.93 लाख महिलाएं हुईं लापता

देश में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं, जिनमें सबसे अधिक मध्यप्रदेश की हैं. लापता महिलाओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं, जबकि इसी अवधि में 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं. इन आंकड़ों का संकलन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने किया है.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

राजभवन में एंटी करप्शन सेल ने शुरू किया काम

राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने सोमवार को राजभवन में एंटी करप्शन सेल का गठन करने की घोषणा की थी और इसी के अनुरूप राजभवन में एंटी करप्शन सेल ने काम करना भी शुरू कर दिया. यह जानकारी स्वयं राज्यपाल ने ट्वीट के माध्यम से दी है. राजभवन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजभवन में पीस रूम में ही एंटी करप्शन सेल के लिए अलग टीम गठित की गयी है, जो भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतें दर्ज करेगी.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

भारी बारिश की आशंका, मुख्य सचिव ने जिलों को किया सतर्क

मौसम विभाग ने महानगर समेत दक्षिण बंगाल में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव के कारण तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर राज्य सचिवालय नबान्न भवन ने जिला प्रशासन को सतर्क किया है और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गयी है. यहां तक कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) को भी अलर्ट कर दिया गया है.

6:50 PM. 2 Aug 23 6:50 PM. 2 Aug

कालीघाटेर काकू ने बेटी-दामाद को दिया 2.5 करोड़ का फ्लैट!

शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कालीघाटेर काकू यानी सुजय कृष्ण भद्र के खिलाफ जांच में इडी को नयी जानकारी मिली है. इडी सूत्रों के मुताबिक, सुजय ने अपने बेटी-दामाद के लिए कोलकाता के ली रोड में ढाई करोड़ का एक फ्लैट खरीदा है. गत सप्ताह इडी ने कालीघाटेर काकू के खिलाफ बैंकशाॅल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें बताया गया है कि सुजय की एक अन्य संस्था में भी करीब 98 लाख रुपये जमा किये गये हैं.

12:02 PM. 2 Aug 23 12:02 PM. 2 Aug

डेटिंग सेंटर खोल गर्लफ्रेंड उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी, 16 अरेस्ट

अकेलेपन के शिकार लोगों को टार्गेट कर उन्हें महिला मित्र से दोस्ती कराने का झांसा देकर मोटी रकम ठगनेवाले गिरोह की 10 महिलाओं समेत 16 सदस्यों को लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने गिरफ्तार किया है. इनमें कौशिक भौमिक, सागर पात्र व सैलाप माइति गिरोह को चलाने वाले तीन मालिक भी शामिल हैं. मंगलवार को सभी आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर मालिक समेत छह पुरुषों को आठ अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया, जबकि 10 महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >