West Bengal Breaking News LIVE : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 28 नवंबर तक जेल हिरासत
Copied link
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने एक हथियार तस्कर को आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम आशिक आजम गाजी (20) है. वह उत्तर 24 परगना के बशीरहाट का रहने वाला बताया जा रहा है.
इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
11:15 PM. 14 Nov 2211:15 PM. 14 Nov
ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पर विवादित टिप्प���ी के लिए मांगी माफी
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के जेल मंत्री अखिल गिरि की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. नबन्ना में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ममता बनर्जी ने कहा राष्ट्रपति बहुत खूबसूरत महिला हैं. मैं किसी व्यक्ति के बाहरी सौंदर्य पर विश्वास नहीं करती हैं. केवल बाहर से दिखने में कुछ नहीं होता है. अखिल गिरि ने जो टिप्पणी की वह बेहद गलत है. मैं क्षमाप्रार्थी हूं . मैं पार्टी की ओर से माफी मांगती हूं. किसी पर भी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए . हम सब राष्ट्रपति का सम्मान करते है. अखिल गिरि को पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है आगे वह इस तरह की गलती करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी .
11:15 PM. 14 Nov 2211:15 PM. 14 Nov
28 नवंबर तक पार्थ जेल हिरासत में
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 28 नवंबर तक जेल हिरासत में ही रहना होगा.
11:15 PM. 14 Nov 2211:15 PM. 14 Nov
अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजभवन के सामने भाजपा का प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में मंत्री अखिल गिरि की गिरप्तारी की मांग को लेकर भाजपा के विभिन्न जिलों में भाजपा का प्रदर्शन जारी है. वहीं अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजभवन के सामने भाजपा की ओर से हंगामा के साथ ही प्रदर्शन किया जा रहा है. राजभवन के सामने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
11:15 PM. 14 Nov 2211:15 PM. 14 Nov
मेयर फिरहाद हकीम के घर के सामने भाजपा का प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए भाजपा की ओर से रैली निकाली गई. रैली के रोकने के लिए भाजपा और पुलिस के बीच झड़प हुई है वहीं कई जगहों पर आगजनी की घटना भी घटी है. भाजपा का आरोप है कि पुलिस की ओर से उन्हें लगातार रोकने का प्रयास किया जा रहा है और तृणमूल डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने में सफल नहीं हो पा रही है.
7:21 PM. 14 Nov 227:21 PM. 14 Nov
बिना आमंत्रण के बर्थडे पार्टी में गयी थी पीड़िता
राजारहाट थाना क्षेत्र के वैदिक विलेज के एक रिसॉर्ट में आयोजित बर्थडे पार्टी में एक युवती से गैंगरेप के मामले में अब रिसॉर्ट के मैनेजर को तलब किया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से फॉरेंसिक नमूना संग्रह करने की बात थी, लेकिन घटना के दूसरे दिन भी उक्त रिसॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के लिए उक्त कमरा किराया पर दिया गया था, जिस कारण से फाॅरेंसिक नमूना संग्रह नहीं किया जा सका. इसे लेकर रिसॉर्ट के मैनेजर व सुपरवाइजर को तलब किया गया है.
6:42 PM. 14 Nov 226:42 PM. 14 Nov
अपर प्राइमरी उम्मीदवारों का हंगामा जारी
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर उम्मीदवारों का हंगामा जारी है. सोमवार का अपर प्राइमरी उम्मीदवारों ने नियुक्ति की मांग करते हुए धर्मतल्ला में जमकर हंगामा किया है. उनकी मांग है कि 8 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया नहीं की जा रही है. वहीं प्रदर्शन के दौरान कई अपर प्राइमरी उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया है.
6:42 PM. 14 Nov 226:42 PM. 14 Nov
ममता बनर्जी ने कहा बंगाल के खिलाफ हो रही है साजिश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ लोग है जो जनता को बंगाल के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. तृणमूल अपना कार्य कर रही है और छात्रों के विकाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है. पश्चिम बंगाल सरकार शिक्षा व नौकरी को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. ताकि बंगाल का भविष्य उज्जवल हो सकें.
6:42 PM. 14 Nov 226:42 PM. 14 Nov
शुभेंदु अधिकारी को दिखाया गया काला झंडा
नंदीग्राम में होने वाली शुभेंदु अधिकारी की सभा के दौरान भाजपा व तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इसके साथ ही तृणमूल समर्थकों की ओर से शुभेंदु अधिकारी को काला झंडा दिखाया गया है. हालांकि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी सभास्थल पर पहुंच चुके है. भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.
6:42 PM. 14 Nov 226:42 PM. 14 Nov
शुभेंदु अधिकारी को गुलाब फूल देने पहुंची टीएमसीपी छात्र
टीएमसीपी छात्र शुभेंदु अधिकारी के घर गुलाब का फूल देने पहुंचे जहां पर पुलिस की ओर से उन्हें रोका गया है. हालांकि छात्रों का कहना है वह शुभेंदु अधिकारी से मिलना चाहते है .पुलिस का कहना है कि 144 धारा के लागू होने से प्रवेश की अनुमति नहीं है. गौरतलब है कि तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि शुभेंदु अधिकारी मानसिक रूप से बीमार है उनके घर गुलाब फूल पहुंचाया जाना चाहिए.
6:42 PM. 14 Nov 226:42 PM. 14 Nov
पार्थ चटर्जी समेत सात आरोपी सीबीआई की विशेष अदालत में हुए पेश
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि आज समाप्त हो रही है. आज पार्थ चटर्जी समेत सात आरोपियों की पेशी अलीपुर स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में होनी है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है
4:45 PM. 14 Nov 224:45 PM. 14 Nov
बंगाल पुलिस ने एक हथियार तस्कर को दबोचा
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने एक हथियार तस्कर को आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम आशिक आजम गाजी (20) है. वह उत्तर 24 परगना के बशीरहाट का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने एक हथियार तस्कर को आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम आशिक आजम गाजी (20) है. वह उत्तर 24 परगना के बशीरहाट का रहने वाला बताया जा रहा है.
इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.