West Bengal Breaking News : 56.5 लाख के सोने के बिस्कुट के साथ युवक को पकड़ा

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:18 AM. 12 Nov 23 6:48 PM. 11 Nov

56.5 लाख के सोने के बिस्कुट के साथ युवक को पकड़ा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोने की तस्करी की एक और घटना को नाकाम किया है. घटना नदिया स्थित भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके की है. बीएसएफ ने सोने के आठ बिस्कुट समेत एक युवक को पकड़ा, जो अवैध तरीके से बांग्लादेश से सोना लेकर भारतीय सीमा में घुसा था. आरोपी के कब्जे से बरामद किये गये सोने के बिस्कुट का वजन करीब 933.54 ग्राम है, जिनकी कीमत करीब 56.5 लाख रुपये आंकी गयी है. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गत शुक्रवार को बीएसएफ की 84वीं बटालियन के जवानों ने नदिया स्थित सीमा चौकी बेतई इलाके में एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारतीय क्षेत्र में घुस आया था. वह सीमा से सटे गांव में प्रवेश कर पाता, उसके पहले ही बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया. आरोपी के कब्जे से बरामद एक बैग से सोने के आठ बिस्कुट मिले. साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. आरोपी का नाम गौतम राय है,

12:18 AM. 12 Nov 23 6:48 PM. 11 Nov

ईडी ने गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के कर्मचारी से की पूछताछ

राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार वन मंत्री व पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं. ईडी केवल मंत्री और उनके परिजनों की ही नहीं, बल्कि मल्लिक के यहां काम करने वाले कर्मचारियों और करीबियों की संपत्तियों से जुड़े तथ्यों का पता लगा रहा है. ईडी की जांच के दायरे में मंत्री के यहां काम करने वाले कर्मचारी रामस्वरूप शर्मा भी है. उससे एक बार फिर ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है. वह शनिवार को सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय पहुंचा, जहां उससे मामले से जुड़े कई तथ्यों के बारे में जिरह की गयी.

12:18 AM. 12 Nov 23 6:48 PM. 11 Nov

पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जल्द ही घर-घर लगेगा वाटर मीटर : मेयर

महानगर में पेय जल के शोधन पर कोलकाता नगर निगम को हर साल करीब 700 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं, कोलकाता में प्रतिदिन 515 मिलियन गैलन जलापूर्ति की जाती है. निगम के अनुसार, प्रति व्यक्ति 150 लीटर पानी का इस्तेमाल कर सकता. लेकिन कोलकाता के कई इलाकों में प्रति व्यक्ति 300 लीटर से अधिक पानी खर्च किया जा रहा है. ऐसे में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कोलकाता नगर निगम अब घर-घर वाटर मीटर लगाना चाह रहा है. हालांकि, फिलहाल जल पर कर लगाने की योजना निगम की नहीं है.

12:18 AM. 12 Nov 23 6:48 PM. 11 Nov

क्यूएस एशिया वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में आईआईटी खड़गपुर 5वें स्थान पर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने 2024 की ‘क्यूएस एशिया वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में भारत में पांचवां और एशिया में 59वां स्थान हासिल किया है. संस्थान ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के मुताबिक, देश के पहले और सबसे बड़े आईआईटी संस्थान ने 54.5 अंकों के साथ ‘क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ के शीर्ष संस्थानों में अपनी जगह बनाई.

12:18 AM. 12 Nov 23 6:48 PM. 11 Nov

अस्पतालों के आसपास तेज ध्वनि वाले पटाखे फोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

कालीपूजा और दिवाली के मौके पर कोलकाता पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. पूरे महानगर में चार हजार विभिन्न थानों की टीम एवं दो हजार ट्रैफिक पुलिस के कर्मी तैनात किये गये हैं. दीपावली व कालीपूजा में पूरे महानगर में 70 से अधिक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी एवं 21 डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) रैंक के अधिकारी और 35 असिस्टेंट कमिश्नर (एसीपी) रैंक के अधिकारी तैनात किये गये हैं. पूरी सुरक्षा व्यवस्था की इन्हीं की जिम्मेदारी होगी. लालबाजार सूत्रों के अनुसार, इस साल कोलकाता में 2689 कालीपूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सबसे अधिक 497 पूजा का आयोजन कोलकाता पुलिस के जादवपुर विभाग में हो रहा है.

12:18 AM. 12 Nov 23 6:48 PM. 11 Nov

चांदनी में मार्केट कॉम्प्लेक्स इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग

कोलकाता के चांदनी में मार्केट कॉम्प्लेक्स इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग. पूरा इलाका काले धुएं से ढक गया है. दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है और 3 भेजी जा रही है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >