West Bengal Breaking News: कोलकाता से ओडिशा जा रही बस में खड़गपुर के पास लगी भयावह आग, 31 यात्री झुलसे

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
4:57 AM. 11 Nov 23 11:27 PM. 10 Nov

कोलकाता से ओडिशा जा रही बस में भीषण आग, 31 यात्री झुलसे

पश्चिम बंगाल से ओडिशा जा रही एक बस में भयावह आग लग गई है. इसमें ढाई दर्जन से अधिक यात्रियों के झुलसने की खबर है. बताया जा रहा है कि राजधानी कोलकाता से बस ओडिशा जा रही थी. खड़गपुर के पास बस आग की लपटों में घिर गई. बस में सवार यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर उसमें से कूदकर बाहर निकले. 31 लोगों के झुलसने की खबर है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

11:03 PM. 10 Nov 23 5:33 PM. 10 Nov

पानागढ़ में दिन दहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई हत्या

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के रेलपार शारदा पल्ली इलाके में शुक्रवार की दोपहर एक भयानक घटना घटी. हमलावर ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की ‘हत्या’ कर दी. पता चला कि हत्यारे का सिर हेलमेट से ढका हुआ था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

11:03 PM. 10 Nov 23 5:33 PM. 10 Nov

कांकसा बीडीओ कार्यालय का भाजपा ने किया घेराव

पानागढ़, मुकेश तिवारी : शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान के कांकसा ब्लॉक भाजपा ने कांकसा बीडीओ कार्यालय का घेराव किया. इसके पहले पानागढ़ से विरोध जुलूस निकाला गया, जो पानागढ़ के विविध इलाकों से होते हुए बीडीओ कार्यालय पहुंचा. वहां कार्यालय का गेट बंद कर और पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी. प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधियों ने बीडीओ पर्णा दे को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. मौके पर भाजपा के बर्दवान सदर जिला पार्टी उपाध्यक्ष रमन शर्मा, कांकसा-दो मंडल भाजपा अध्यक्ष परितोष मंडल के साथ राजीव राय, पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल, आनंद कुमार और अन्य सदस्यगण तथा पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा नेता रमन शर्मा के अनुसार पार्टी की मांग है कि पीओएस के जरिये उचित ढंग से खाद्यान्न की आपूर्ति हो, हर घर में यथाशीघ्र जल कनेक्शन पहुंचे, कांकसा ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था का मास्टर प्लान बने, गरीब असहाय व भूमिहीन लोगों को भूमि के पट्टे दिये जायें.

11:03 PM. 10 Nov 23 5:33 PM. 10 Nov

कटवा : भागीरथी नदी में डूबे दो छात्रों में से एक का अब तक पता नहीं

पूर्व बर्दवान जिले के कटवा दाईहाट स्थित भागीरथी नदी में गत छह नवंबर को स्नान करते समय डूबे दो छात्रों में से एक छात्र का शव 40 घंटे बाद मिलने के बाद चार दिन बीत जाने के बाद भी एक छात्र का अब तक कुछ पता नही चल पाया है. डिजास्टर मैनेजमेंट के लोग उक्त छात्र की तलाश में नदी में अभियान चला रहे हैं. बताया जाता है कि छह नवंबर को बर्दवान से आये दो छात्र भागीरथी नदी में नाम के दौरान डूब गए थे इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी पुलिस डिजास्टर मैनेजमेंट के लोगों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू किया. 40 घंटे के बाद एक छात्र का शव डिजास्टर मैनेजमेंट के लोगों ने बरामद किया. डूबे छात्रों के नाम दीपंकर मजूमदार तथा अभिषेक सिंह है. अभिषेक कटवा बीआइटी के प्रथम वर्ष का छात्र था. जबकि दीपंकर 11वीं कक्षा का छात्र था. बताया जाता है कि अभिषेक सिंह का शव चौधरी घाट के पास नदी में मिलने के बाद भी दीपंकर का कुछ पता नही चल पाया है.

11:03 PM. 10 Nov 23 5:33 PM. 10 Nov

नवंबर के मध्य में बन सकता है चक्रवात, बारिश की संभावना

नवंबर की शुरुआत में ही राज्य में ठंड का असर दिखने लगा है. पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सप्ताह ठंड का असर देखने को नहीं मिल सकता है. बताया जा रहा है कि नवंबर के मध्य में बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवात बन सकते हैं. इसमें एक चक्रवात का असर राज्य में दिख सकता है. चक्रवात की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है. बताया गया है कि 15 से 18 नवंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन सकता है. इसके कारण बंगाल में बारिश होने की संभावना है.

11:03 PM. 10 Nov 23 5:33 PM. 10 Nov

हावड़ा में जूट मिल की पुरानी छत और दीवार ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

हावड़ा के घुसुड़ी में हनुमान जूट मिल की पुरानी छत और दीवार ढही. कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. मालीपंचघरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >