नबान्न में खुला क्लाउड क्लिनिक हेल्थ कियॉस्क
पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य सचिवालय नबान्न भवन में क्लाउड क्लिनिक हेल्थ कियॉस्क की सेवा शुरू होने जा रही है. इस कियोस्क के माध्यम से एक ही जगह से लोग 50 से अधिक टेस्ट करवा सकते हैं, जिसमें हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, कोविड एंटीजन और एंटीबॉडी, वजन, तापमान, रक्तचाप, आंखों की जांच, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, हेपेटाइटिस बी और सी, चिकनगुनिया, जैसे टेस्ट शामिल है. इसके साथ ही प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराया जा सकता है. बताया जा रहा है कि, इस क्लाउड क्लिनिक में एक बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक चलता है. इसके अलावा, एसएसकेएम, कोलकाता नगर निगम समेत कई जगहों पर इस हेल्थ कियोस्क को स्थापित करने की योजना बनायी जा रही है. मालूम हो कि टेस्ट के बाद रिपोर्ट पीडीएफ फॉर्मेट में मरीज के व्हाट्सएप पर पहुंच जाएगा. वहीं, थर्मल प्रिंटर के माध्यम से प्रिंट रिपोर्ट भी उपलब्ध रहेगी.