West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बम ब्लास्ट, दो कार्यकर्ता घायल

भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमार रॉय ने बताया, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव करना शुरू कर दिया और बाद में बम फेंकना शुरू किया. इस हमले में 2 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए.

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई देसी बम ब्लास्ट हुए. जिसमें बीजेपी के 2 कार्यकर्ता घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति अब सामान्य हो रही है.

ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

हाल के दिनों में बंगाल के कई जगहों पर ईडी और सीबीआई की छापेमारी को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे राज्य में विरोध मार्च निकाला. इसी दौरान उनपर कई देसी बम ब्लास्ट हुए. जिसमें भाजपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गये.

Also Read: West Bengal: बंगाल में जारी है डेंगू का कहर, कोलकाता व हावड़ा में एक सप्ताह में 9 लोगों की मौत

बम ब्लास्ट के पीछे टीएमएसी का हाथ : भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमार रॉय ने बताया, हमने सीतलकुची इलाके के कूचबिहार में एक विशाल विरोध रैली (कथित रूप से विभिन्न घोटालों में शामिल टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए) की. उसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव करना शुरू कर दिया और बाद में बम फेंकना शुरू किया. इस हमले में 2 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए.

फर्जी गेमिंग ऐप के संचालकों पर छापे में ईडी ने 17.32 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन जांच के तहत कोलकाता स्थित फर्जी मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रवर्तकों के खिलाफ की गई छापेमारी में 17.32 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. इस मामले में मुख्य आरोपी फरार है.

पांच मशीन लगाकर की गयी नकदी की गिनती

जांच एजेंसी की ओर से जारी एक तस्वीर में, बरामद किए गए 500 और 2000 तथा 200 और 100 रुपये के नोट के बंडल एक बिस्तर पर दिख रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि नकदी एक आवास से बरामद की गई जिस पर पते के रूप में एफ 7 एन ए खान लिखा हुआ है और यह कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में स्थित है. मुख्य आरोपी आमिर खान फरार है. तलाशी के दौरान कई दस्तावेज बरामद हुए जिन्हें जब्त कर लिया गया. परिसर से 17.32 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है. एजेंसी के अधिकारियों ने नोट गिनने वाली कम से कम पांच मशीन लगाईं और नकदी का वास्तविक मूल्य ज्ञात करने के लिए बैंक कर्मियों को बुलाया. बाद में, एक ट्रक में पूरी नकदी रखी गई जिसे बैंक में जमा किया जाएगा.

टीएमसी का भाजपा पर पलटवार

तृणमूल कांग्रेस के नेता और कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम ने कहा कि इस छापेमारी का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और तृणमूल कांग्रेस (तृकां) का संबंधित व्यवसायी से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच पश्चिम बंगाल जैसे गैर भाजपा शासित राज्य तक ही क्यों सीमित है. उन्होंने कहा, अगर सात करोड़ रुपये बरामद हुए हैं, तो इन पैसों के स्रोतों की भी निश्चित तौर पर जांच की जानी चाहिए. लेकिन नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का क्या, जिसने सात हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की ठगी की है. उसके (भारत से) भागने से पहले उसकी गड़बड़ी प्रकाश में क्यों नहीं आई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >