Weekend OTT Releases: ये 5 बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में जो आपका वीकेंड बना देंगी शानदार, देखें लिस्ट

अली अब्बास जफ़र द्वारा निर्देशित "ब्लडी डैडी" जियो सिनेमा पर 9 तारीख से स्ट्रीम होना शुरू हो गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कफी बज है. शाहिद कपूर की यह फिल्म एक एनसीबी अधिकारी के बारे में है.

Weekend OTT Releases: जून 2023 के पहले सप्ताह में मनोरंजन के एक रोमांचक सप्ताहांत के लिए तैयार हो जाइए. नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+हॉटस्टार से लेकर प्राइम वीडियो, एमएक्स प्लेयर पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और मूवी रिलीज हो रही है. इसमें आपको सस्पेंस, हंसी-मजाक वाली कॉमेडी, ड्रामा, रोमांच सब मिलेगा. चलिए आप इस वीकेंड क्या-क्या देख सकते है.

Bloody Daddy- Jio Cinema

अली अब्बास जफ़र द्वारा निर्देशित “ब्लडी डैडी” जियो सिनेमा पर 9 तारीख से स्ट्रीम होना शुरू हो गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कफी बज है. शाहिद कपूर की यह फिल्म एक एनसीबी अधिकारी के बारे में है जो अपने बेटे को एक कुख्यात ड्रग तस्कर के चंगुल से छुड़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सस्पेंस और एक्शन से भरी एक रोमांचक सवारी के लिए खुद को तैयार करें.

https://www.youtube.com/watch?v=O1vDPCGygkQ

Avatar: The Way of Water- Disney+Hotstar

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित और 7 जून को रिलीज होने वाली “अवतार: द वे ऑफ वॉटर” डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. दर्शकों को पंडोरा की मनोरम दुनिया में वापस ले जाया जाएगा. यह बहुप्रतीक्षित फिल्म प्रशंसकों को एक शानदार और मंत्रमुग्ध कर देने वाले सिनेमाई अनुभव से रूबरू कराने का वादा करती है.

Indian Summers Season 2- MX Player

‘इंडियन समर सीज़न 2’, 7 जून, 2023 से हिंदी में एमएक्स प्लेयर पर विशेष रूप से स्ट्रीम हो रहा है. सीजन 1 के तीन साल बाद सेट यह 10-एपिसोड वाला सीरीज इस बार काफी खास है.

UP 65- Jio Cinema

निखिल सचान के उपन्यास पर आधारित सीरीज यूपी 65, 8 जून से प्रीमियर हो रहा है. दोस्ती, रोमांस और छात्र जीवन के रोलरकोस्टर से भरपूर ये सीरीज आपको पसन्द आएगी.

https://www.youtube.com/watch?v=OICKVUngYlo

Never Have I Ever Season 4- Netflix

“नेवर हैव आई एवर सीजन 4” दर्शकों के पसंदीदा सीरीज में से एक है. इसका सीजन 4, 8 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. मिंडी कलिंग द्वारा निर्मित, इसकी कहानी देवी विश्वकुमार और उसके करीबी दोस्तों के आस-पास घूमती है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग करने वाले इस मस्ट-वॉच सीरीज के फिनाले को देखना न भूलें.

Also Read: अजय देवगन ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, जो बाद में बनीं ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में शाहरुख-रणवीर सिंह की मूवी भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >