Bengal weather Forecast : बांग्लादेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मिधिली, बंगाल पर नहीं पड़ेगा खास असर

मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद मौसम में सुधार होगा. रविवार से आकाश साफ हो जायेगा. इसके बाद रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा.

चक्रवाती तूफान मिधिली शुक्रवार की शाम बांग्लादेश के खेपूपाड़ा व मंगला तट से टकरा गया. इस दौरान प्रति घंट 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही थी. मौसम विभाग ने बताया कि तीन घंटे तक इसका असर रहेगा उसके बाद यह कमजोर पड़ जायेगा. बांग्लादेश के जिस इलाके में यह जाकर टकराया है, वहां तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई. लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं, बंगाल पर तूफान का असर कुछ खास नहीं होगा. राज्य के तटवर्ती जिलों में हल्की बारिश होगी.

कहीं-कहीं तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि मछुआरों को शनिवार की सुबह तक समुद्र में जाने से मना किया गया है. शनिवार की सुबह तक पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण व उत्तर 24 परगना के तटवर्ती इलाकों में तेज हवा का असर दिखेगा. मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद मौसम में सुधार होगा. रविवार से आकाश साफ हो जायेगा. इसके बाद रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी कल से करेंगी जगद्धात्री पूजा का वर्चुअल उद्घाटन, सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >