क्या Shahid Kapoor का Bani J से था अफेयर? इस एक्ट्रेस से ब्रेकअप के बाद बढ़ी थीं नजदीकियां

Bani J से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा कि कई साल पहले वह बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रिश्ते में थी और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

बिग बॉस 10 की सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट बानी जे (Bani J) अब तक की सबसे पसंदीदा एमटीवी होस्ट में से एक हैं. हाल ही में बानी की अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था. इस सीरीज में बानी अपने किरदार को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं. अब उनसे जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा कि कई साल पहले वह बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ रिश्ते में थी और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

Also Read: Athiya Shetty और KL Rahul में क्या हो गया ब्रेकअप! अथिया ने क्यों किया फोटोक्रॉप?

दरअसल ये बात शाहिद कपूर की शादी से पहले की है. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर का नाम बानी से जुड़ा था. वीजे बानी और शाहिद कपूर को अक्सर साथ देखा जाता. दोनों ना सिर्फ साथ में पब्लिक प्लेस और डिनर पर दिखते. बल्कि साथ में खूब आउटिंग करते पाए जाते. दोनों हमेशा अपने गुड फ्रेंड्स वाले स्टेटस को मेंटेन करते.

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, बानी और शाहिद दोनों एक ही जिम में वर्कआउट करने जाया करते थे. धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें जिम के बाहर भी होने लगीं. कई बार दोनों साथ में डिनर करते भी देखा गया. हालांकि शाहिद ने इसे सिर्फ एक अफवाह बताया था और वो इन अफवाहों से बिल्कुल खुश नहीं थे. वहीं, दोनों ने हमेशा ये बात कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. वहीं, शाहिद का ये भी मानना था कि बानी की एक दोस्त ने ये अफवाह फैला दी थी.

Also Read: कभी Akshay को ‘गे’ समझती थीं डिंपल कपाड़िया, Twinkle से शादी के लिए रखी थी ये अजीब शर्त

शाहिद कपूर ने तो एक बार इन खबरों का खंडन भी किया था. उन्होंने कहा था कि ये शायद बानी के फ्रेंड्स जो ऐसा कुछ कयास लगा रहे हैं. खंडन के कुछ टाइम बाद ही शाहिद कपूर और बानी के अलग होने की खबरें आने लगीं. हालांकि फिर भी बानी और शाहिद ने हमेशा अफेयर की खबरों से इनकार ही किया.

बता दें कि शाहिद ने मीरा राजपूत से 7 जुलाई 2015 को शादी किया था. 2016 में उनकी बड़ी बेटी मीशा का जन्‍म हुआ तो 2018 में बॉलीवुड के इस कपल को बेटा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >