वाजिद खान की मां भी कोरोना पॉजिटिव, जहां बेटा था एडमिट वहीं चल रहा इलाज

Wajid khand mother corona positive: मशहूर संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का सोमवार को निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री में साजिद वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान के निधन पर फिल्म औऱ संगीत उद्योग सदमें में हैं. अब खबर आ रही है कि वाजिद की मां रजिना खान भी कोरोना पॉजिटिव हैं और इस वक्त वे मुंबई के चेम्बूर स्थित सुराणा सेठिया अस्पताल में भर्ती हैं. यह वही अस्पताल है जहां वाजिद एडमिट थे.

मशहूर संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का सोमवार को निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री में साजिद- वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान के निधन पर फिल्म औऱ संगीत उद्योग सदमे में हैं. अब खबर आ रही है कि वाजिद की मां रजिना खान भी कोरोना पॉजिटिव हैं और इस वक्त वे मुंबई के चेम्बूर स्थित सुराणा सेठिया अस्पताल में भर्ती हैं. यह वही अस्पताल है जहां वाजिद एडमिट थे.

Also Read: सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का मुम्बई में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, वाजिद खान की मां रजिना खान अपने बेटे वाजिद से पहले ही कोविड-19 की चपेट में आ गयीं थीं और किडनी व गले के संक्रमण से जूझ रहे वाजिद बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए.

सूत्रों ने बताया कि साजिद-वाजिद की मां फिलहाल बेहतर हैं और उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा है. बीमार वाजिद खान की देखभाल के लिए उनकी मां उसी अस्पताल में ठहरी हुईं थीं और ऐसे में वहां इलाज करा रहे अन्य कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से वो भी कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गयीं.

बता दें कि वाजिद की मौत मुम्बई के चेम्बूर में स्थित सुरराणा सेठिया अस्पताल में हुई. वाजिद खान के यूं अचानक चले जाने से पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री स्‍तब्‍ध है. लॉकडाउन की वजह से जानेमाने संगीतकार के अंतिम संस्कार में परिवार के अलावा कुछ करीबी ही शामिल हो पाए. वाजिद का पार्थिव शरीर वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. वाजिद खान का अंतिम संस्कार उसी कब्रिस्तान में किया गया जहां एक महीने पहले मशहूर अभिनेता इरफान खान का अंतिम संस्‍कार किया गया था.

गौरतलब है कि वाजिद ने अपने भाई साजिद खान के साथ साल 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में अपना पहला म्यूजिक दिया था. दोनों की जोड़ी को साजिद-वाजिद के नाम से जाना गयादिवंगत संगीतकार ने मेगास्टार को अपने गॉडफादर के रूप में संबोधित किया था. उन्होंने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >