Virat Kohli: इंटरनेशनल डेब्यू के बाद विराट जहां कभी नहीं खेले, आपको जरूर जानना चाहिए

Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जितना अपने क्रिकेट के लिए फेमस हैं, उतना ही उनके फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं. सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे सफल बल्लेबाज विराट के बारे में आपको ये भी जानना चाहिए, कि वे किस देश में नहीं खेले हैं.

Virat Kohli: विराट कोहली ने विश्व के सभी प्रमुख देशों में क्रिकेट खेला है. लेकिन एक ऐसा देश जहां वे कभी नहीं खेले. विराट जिस देश में नहीं खेले वो देश है- पाकिस्तान. जी हां विराट उसी पाकिस्तान में नहीं खेले, जिसकी भारतीय टीम से सबसे ज्यादा प्रतिद्वंद्विता रहती है. आपने पहले भी कई बार देखा-सुना होगा, कि पाकिस्तान में विराट के कितने प्रशंसक हैं और वे उनके क्रिकेट से काफी प्रभावित भी होते हैं. कितने ही पाकिस्तानी विराट को अपने देश में आमंत्रित करने की भी बात कर चुके हैं. विराट के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पदार्पण से पहले ही दोनों देशों के बीच पाकिस्तान एक भी खेल नहीं हुआ है. 

भारत ने आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था. उसके बाद टीम ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट तो खेला लेकिन पाक सरजमीं पर नहीं. भारत के सबसे सफल कप्तानों में शीर्ष पर शुमार महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) की कप्तानी में भारत ने अंतिम ODI सीरीज खेली थी. पहला मैच हारने के बाद 4-1 से इस सीरीज में भारत ने वापसी की थी. 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में एक भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है. 

Virat after winning u19 world cup. Image source: espn

आपको बताते चलें, कि विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले भारत की अंडर 19 टीम को विश्वकप दिला चुके हैं. हालांकि 2006 के U19 टीम के सदस्य होने के नाते वे पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 16 एकदिवसीय और 10 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. लेकिन भारत की सीनियर टीम में शामिल होने के बाद विराट पाकिस्तान में कभी नहीं खेले हैं.

Virat kohli

विराट ने अपना डेब्यू श्रीलंका के विरुद्ध 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से किया. डांबुला में खेले गए मैच में विराट 12 रन ही बना सके थे. विराट ने टेस्ट में अपना पहला मैच 2011 में किंग्सटन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया था. उस मैच में भी विराट ज्यादा सफल नहीं हुए थे. आज विराट टेस्ट मैचों में 29 शतकों के साथ 9000 रन पूरे कर चुके हैं. वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं. एकदिवसीय मैचों में विराट ने 50 शतक बनाए हैं. विराट के नाम 13000 से ज्यादा रन भी दर्ज हैं. विराट 2024 के T20 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. हालांकि नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए कप्तान रोहित के साथ विराट ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >