Explainer : एमएस धोनी की सबसे पसंदीदा कारों में शामिल है Rolls Royce, जानें क्या है इसकी खासियत

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में रांची की सड़कों पर विंटेज रोल्स रॉयस (1980) चलाते हुए देखा गया. हालांकि, माही के मतवाले जानते हैं कि धोनी को गाड़ियों से कितना प्यार हैं.

रांची : क्रिकेट की दुनिया के एक बड़े खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी, जो अपने प्रशंसकों के लिए धोनी या माही हैं. धोनी केवल क्रिकेट के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि वे मोटरसाइकिल और कारों के कलेक्शन के मामले में भी आगे हैं. खेती-बाड़ी तो उनका शौक है ही. अभी हाल ही के दिनों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टी-20 की सीएसके टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर विंटेज रॉल्स रॉयस ड्राइव करते हुए नजर आए हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले, उनके घर पर क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद उनसे मिलने आए थे. वेंकटेश प्रसाद जब धोनी के घर पर मोटरसाइकिलों का कलेक्शन देखे, तो उनके होश उड़ गए और उनके मुंह से निकल गया था, ‘मोटर गैरेज है या शोरूम’. आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर रॉल्स रॉयस में ऐसी क्या खासियत है कि धोनी जैसे महान क्रिकेटर के कार कलेक्शन में यह शामिल है? आइए जानते हैं…

विंटेज रोल्स रॉयस घूमते हुए देखे गए धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के ‘थाला’ महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में रांची की सड़कों पर विंटेज रोल्स रॉयस (1980) चलाते हुए देखा गया. हालांकि, माही के मतवाले जानते हैं कि धोनी को गाड़ियों से कितना प्यार हैं. उनके पास कम से कम 15 हाई-एंड कारें और 70 बाइक हैं. इसी बीच धोनी रांची में विंटेज रोल्स रॉयस चलाते नजर आए हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

धोनी के पास करोड़ों का है कार कलेक्शन

एमएस धोनी के पास 75 लाख रुपये की हमर H2 से लेकर हाल ही में 61 लाख रुपये की KIA EV6 खरीदी तक का कार कलेक्शन हैं. Porsche 911 एमएस धोनी के पास सबसे महंगी कारों के कलेक्शन में से एक है. इसके अलावा उनके पास कई प्रभावशाली कारें मौजूद हैं. वहीं धोनी को बाइको का भी बहुत शौक हैं. आपको बता दें कि धोनी सोशल मीडिया का कम ही इस्तेमाल करते हैं, इसलिए ज्यादातर फैंस को पता नहीं होता है कि मैदान से बाहर उनकी जिन्दगी में क्या हो रहा है. हाल ही में धोनी की बाइक कलेक्शन का वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में बाइक कलेक्शन को देखकर लग रहा था कि यह बाइक शोरूम हैं.

बाइक कलेक्शन देख भौंचक हो गए थे वेंकटेश प्रसाद

खास बात यह है कि साल 2007 में भारत को टी-20 विश्वकप, 2011 में क्रिकेट के वनडे विश्वकप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का शौक केवल रांची की सड़कों पर बाइक चलाने भर का ही नहीं है, बल्कि उन्हें बाइकों के कलेक्शन का भी शौक है. उनके पास इतने सारे बाइक्स हैं कि उन्हें देखकर भारत के दिग्गजों के होश उड़ जाते हैं. 17 जुलाई, 2023 को भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद रांची स्थित टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान धोनी के घर पर गए थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने धोनी के घर पर बाइक्स का कलेक्शन देखा, तो उनके होश उड़ गए. बाइक्स को देखकर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया.

धोनी के पास 50 से अधिक हैं मोटरसाइकिलें

रांची में माही के नाम से विख्यात महेंद्र सिंह धोनी के पास 50 से अधिक बाइक्स हैं, जिनमें हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा H2, डुकाटी 1098, यामाहा RD350 और सुजुकी हायाबुसा शामिल हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एंट्री लेने से पहले अपनी पहली Yamaha RX-135 खरीदी थी. आज धोनी के पास Harley Davidson Fat Boy, Ducati 1098, Confederate X132 Hellcat, Ninja ZX 14R और Hayabusa जैसी बाइक्स हैं और उन्हें कई बार उन्हें चलाते हुए देखा गया है. धोनी के पास कई मंहगी बाइक हैं, मगर एक बाइक ज्यादा खास है. इस बाइक का नाम Confederate X132 Hellcat है, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है. 2.2 लीटर का इसका ताकतवर वी-ट्विन मोटर 132 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

धोनी के पास हैं कितने कार

महेंद्र सिंह धोनी के पास कारों के कलेक्शन की बात करें, तो फेरारी 599 GTO भी धोनी के कारों के जबरदस्त कलेक्शन में एक है. इसकी कीमत लगभग 1.39 करोड़ रुपये है. इसमें पावरफुल V12 इंजन है, जो 661bhp और 620Nm टाॅर्क जेनरेट कर सकता है. Porsche 911 एमएस धोनी के पास सबसे महंगी कारों के कलेक्शन में से एक है. इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है. यह कार सिर्फ 4.5 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. धोनी इस कार को 2020 में अपने सिग्नेचर कलेक्शन में शामिल किया.

रिटायरमेंट के दिन खुद को गिफ्ट किया था ये कार

एक रिपोर्ट यह भी है कि Pontiac Firebird Trans Am कार धोनी ने रिटायरमेंट के दिन खुद को गिफ्ट किया था. 2020 के स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्हें इस कार की डिलीवरी मिली. यह एक चमकदार लाल रंग की विंटेज कार है, जो 1970 के दशक की है. धोनी ने यह गाड़ी 68 लाख रुपये में खरीदी थी. Hummer H2 की सवारी करते हुए धोनी को कई मौकों पर अपने होमटाउन रांची में देखा गया है. दुनिया की सबसे बेहतरीन एसयूवी में से एक इस कार की कीमत लगभग 72 लाख रुपये है. इसमें 6.2 लीटर V8 पेट्रोल इंजन है, जो 393 Bhp की पावर जेनरेट करता है.

https://www.instagram.com/p/Cn4mjPAK5rf/?hl=en

धोनी के हैं कई शौक

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल की पांचवी ट्राफी जीतने के बाद क्रिकेट के मैदान से दूर झारखंड की राजधानी रांची में परिवार के साथ अपने घर पर समय बिता रहे हैं. धोनी को जितना अधिक क्रिकेट खेलने का जुनून है, वे फुटबॉल भी खेलना भी अधिक पसंद करते हैं. इसके अलावा, वे एक किसान के तौर पर खेती-बाड़ी भी करते हैं, पशुपालकों की तरह गौपालन और मुर्गीपालन भी करते हैं. इतना ही नहीं, रांची की सड़कों पर बाइक चलाना भी उन्हें काफी पसंद है. अक्सरहां, उन्हें रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए देखा जाता रहा है.

भारत में रॉल्स रॉयस की कीमत

भारत में रॉल्स-रॉयस कार की कीमत सबसे सस्ते मॉडल के लिए 5 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जो रैथ है. इसके सबसे महंगे मॉडल फैंटम की कीमत 9.50 करोड़ रुपये से शुरू होती है. भारत में रॉल्स रॉयस के 4 कार मॉडल्स हैं, जिसमें एसयूवी श्रेणी में 1 कार, सिडैन श्रेणी में 1 कार, कन्वर्टिबल श्रेणी में 1 कार, कूपे श्रेणी में 1 कार शामिल हैं. रॉल्स रॉयस के मॉडलों की कीमतों की बात करें, तो भारत के एक्स शोरूम्स में रॉल्स-रॉयस फैंटम की कीमत 9.50 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, रॉल्स-रॉयस कलिनन की कीमत 6.95 करोड़ रुपये, रॉल्स-रॉयस रैथ की कीमत 5.00 करोड़ रुपये और रॉल्स-रॉयस डॉन की कीमत 5.92 करोड़ रुपये है.

रॉल्स-रॉयस की सबसे महंगी और सस्ती कार

भारत में रोल्स-रॉयस की सबसे सस्ती कारों में रॉल्स-रॉयस रैथ शामिल है, जिसकी कीमत करीब 5.00 करोड़ एक्स शोरूम में है. इसके अलावा रॉल्स-रॉयस की सबसे महंगी कार रोल्स-रॉयस फैंटम है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 9.50 करोड़ रुपये है. वहीं, रॉल्स-रॉयस की अपडेट मॉडल रॉल्स-रॉयस कलिनन है, जिसे पांच दिसंबर, 2018 को लॉन्च किया गया है. रॉल्स-रॉयस कलिनन की एक्स शोरूम कीमत करीब 6.95 करोड़ रुपये है. बता दें कि रॉल्स-रॉयस की सबसे लोकप्रिय कार रॉल्स-रॉयस फैंटम है, जिसकी एक्स शोरूम में कीमत 9.50 करोड़ रुपये है.

रॉल्स-रॉयस की हाईलाइट्स

  • फ़्यूल के इंजन : पेट्रोल

  • लोकप्रिय मॉडल : रॉल्स-रॉयस फैंटम, रोल्स-रॉयस कलिनन, रोल्स-रॉयस रैथ

  • सबसे महंगा मॉडल : रॉल्स-रॉयस फैंटम (9.50 करोड़ रुपये एक्स शोरूम)

  • सबसे सस्ता मॉडल : रॉल्स-रॉयस रैथ (5.00 करोड़ रुपये एक्स शोरूम)

  • डीलर शोरूम्स : रॉल्स-रॉयस के डीलर शोरूम्स भारत के चार शहरों में उपलब्ध हैं.

Also Read: VIDEO: रांची की सड़कों पर Rolls Royce चलाते नजर आए MS Dhoni, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेताओं के पास भी है रॉल्स रॉयस

आपको बताते चलें कि भारत में रॉल्स रॉयस की कार का कलेक्शन ही नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे में हैं, जिनके पास इसका कलेक्शन है. इस लिस्ट में अपनी शानदार रोमांटिक फिल्मों की वजह से सबके चहेते अभिनेता शाहरुख खान जिन्हें बॉलीवुड में किंग खान के के नाम से जाना जाता है. रोल्स रॉयस फैंटम लग्जरी कार के मालिक है. इस कार की कीमत 10-12 करोड़ रुपये है. बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता संजय दत्त भी एक रोल्स रॉयस घोस्ट के मालिक हैं. इसके अलावा, इस लिस्ट में अजय देवगन भी शामिल हैं. प्रियंका चोपड़ा के पास रोल्स रॉयस घोस्ट है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बादशाह भी रॉल्स रॉयस व्रेथ लग्जरी गाड़ी के मालिक हैं. अक्षय कुमार भी एक रॉल्स रॉयस लग्जरी कार के मालिक हैं, जिसका नाम रोल्स रॉयस फैंटम-7 है.

Also Read: ‘मोटर गैरेज है या शोरूम’, MS Dhoni का बाइक कलेक्शन देख इस दिग्गज के उड़ गए होश

ब्रिटिश की है रॉल्स-रॉयस मोटर

रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स लिमिटेड एक ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता है, जो 2003 से रॉल्स-रॉयस-ब्रांडेड मोटर कारों के विशेष निर्माता के रूप में बीएमडब्ल्यू एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में काम कर रही है. कंपनी का प्रशासनिक और उत्पादन मुख्यालय इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स स्थित गुडवुड में 42 एकड़ गुडवुड एस्टेट में है. 1906 से 2003 तक रॉल्स-रॉयस मोटर्स द्वारा रोल्स-रॉयस ब्रांड के तहत मोटर कारों का प्रोडक्शन और सेल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >