Vikram Gokhale Health: कुछ ऐसा रहा है विक्रम गोखले का फिल्मी करियर,बुरे दौर में अमिताभ बच्चन ने की थी मदद

Vikram Gokhale Health Status: जाने माने फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की हालत स्थिर है. सूत्र के मुताबिक, वह लीवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और पिछले 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं. पिछले साल विक्रम गोखले ने अपने संघर्ष भरे दिनों को लेकर बात कही थी.

Vikram Gokhale Death: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का की हालत स्थिर बनी हुई है.पहले उनके निधन की खबरें चल रही थी, लेकिन इस बात का उनकी बेटी ने खंडन किया है. उनकी उम्र 82 साल है. एक्टर की हालत नाजुक है, फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं. हालांकि इन सारी खबरों के बीच फिल्म जगत के कुछ सितारों ने एक्टर को श्रद्धांजलि भी दे दी है.

ऐश्वर्या राय बच्चन के ऑनस्क्रीन पिता का निभाया था किरदार

विक्रम गोखले ने साल 1999 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का रोल निभाया था. इसके अलावा वह अग्निपथ, दिल से,भूल भुलैया, दे दना दन, लाइफ पार्टनर, हिचकी, मिशन मंगल और निकम्मा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

बुरे दौर में अमिताभ बच्चन ने की थी मदद

आपको बता दें विक्रम गोखले ने फिल्म अग्निपथ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था. पिछले साल ई-टाइम्स के साथ बातचीत में विक्रम गोखले ने अपने संघर्ष भरे दिनों को लेकर बात कही थी और अमिताभ बच्चन के बारे में कहा था कि ‘जब मैंने इस इंडस्ट्री में एंट्री की, तो मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा. मैं आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और मुंबई में घर की तलाश कर रहा था. जब ये बात अमिताभ बच्चन को पता चली तो उन्होंने खुद महाराष्ट्र के सीएम मनोहर जोशी को लेटर लिखा. उनकी सिफारिश से ही मुझे सरकार की तरफ से घर मिला. मेरे पास अभी भी वह लेटर है, जिसे मैंने फ्रेम करवाकर रखा है’.

विक्रम गोखले का पूरा खानदान फिल्मों से जुड़ा

विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलिविजन में एक्टिव रहे हैं. गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं. इतना ही नहीं विक्रम की परदादी दुर्गाबाई कामत इंडियन स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर बताई जाती हैं. विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >