VIDEO: किसके सिर सजेगा राजस्थान के सीएम का ताज..? रेस में हैं ये नाम, जारी है मंथन

राजस्थान चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. कांग्रेस समेत तमाम दलों का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया है. बेमिसाल जीत के बाद अब प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. राजस्थान में सीएम की रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं.

राजस्थान चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. कांग्रेस समेत तमाम दलों का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया है. बेमिसाल जीत के बाद अब प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. राजस्थान में सीएम की रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. इसमें वसुंधरा राजे से लेकर बाबा बालक नाथ और  दीया कुमारी से लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत और किरोड़ी लाल मीणा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. सबसे ज्यादा कयास वसुंधरा राजे और बाबा बालकनाथ के ऊपर लग रहे हैं. वसुंधरा राजे को सीएम पद का सबसे पहला कैंडिडेट बताया जा रहा है जबकि, बाबा बालकनाथ के दिल्ली दौरे से यह भी कयास लगने लगे हैं कि पार्टी राजस्थान में बालकनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. इसके अलावा आजतक Axis My India Exit Poll की ओर से आयोजित सर्वे में जितने लोग शामिल हुए हुए सभी ने बालकनाथ को बतौर सीएम पसंद किया था. ऐसे में कई लोगों के ईर्द-गिर्द घूमती राजस्थान की कुर्सी पर कौन बैठेगा यह तो आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >