Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: लालटेन-मशाल से सजेगा 700 साल पुराना किला, शाही अंदाज में होगा डेकोरेशन

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का दिन काफी नजदीक आ गया है. दोनों आज अपने परिवार के साथ सिक्स सेंस फोर्ट पहुंच जाएंगे. उनकी शादी के लिए किले को खास तरह के लाइट्स से सजाया जा रहा है.

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. कपल की शादी की रस्में कल से शुरू होने वाली है. इस भव्य शादी को लेकर दोनों क टीम जोर-शोर से लगी हुई है. होटल को शाही अंदाज में सजाया जा रहा है. खास तरह की लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.

ऐसे सजेगा पूरा होटल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट को 6 से 11 दिसंबर तक के लिए बुक कर लिया हैं. 700 साल पुराने फोर्ट को 14 शताब्दी में बनाया गया था और कपल की शादी से पहले किले को पूरी तरह से यूनिक तरीके से सजाया जा रहा है. होटल को पूरा हेरिटेज का लुक दिया जा रहा है. इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लालटेन या मशाल के लुक में नजर आएंगे.

पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी

राजस्थान के सवाई माधोपुर के पास रणथंभौर में पर्यटकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है. टूरिस्ट इस उम्मीद में जा रहे है कि कहीं उन्हें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की एक झलक दिख जाए. बता दें कि इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर बरवाड़ा में काफी चर्चा है. हर तरफ कैट और विक्की की शादी की ही बात हो रही है.

Also Read: Vicky Kaushal And Katrina Kaif Wedding:सवाई माधोपुर में कैसे हैं इंतजाम और क्या है खर्च,यहां मिलेगी सारी डिटेल

सोजत मेहंदी पहुंची बरवाड़ा

कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल की प्री-वेडिंग सेरेमनी 7 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. आज देर रात तक दोनों के परिवार होटल पहुंच जाएंगे. कल से रस्में शुरू हो जाएगी. 7 दिसंबर को संगीत है और 8 दिसंबर को मेहंदी सेरेमनी है. कैट के हाथों पर लगने वाली सोजत मेहंदी भी बरवाड़ा पहुंच गई है.

परिवार के लोगों के लिए 48 सुइट बुक

सिक्स सेंस फोर्ट में परिवार के लोगों के लिए 48 सुइट बुक किए गए है, जिसमें रानी पद्मावती सुइट में रूकेंगी. जबकि विक्की कौशल राजा मानसिंह सुइट में रहेंगे. दोनों की शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे, जिसमें एक नाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >