दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने साल 2014 के क्यों साइन नहीं की एक भी फिल्म? एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

रेखा ने भले ही फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन वो अक्सर अवॉर्ड समारोह और बॉलीवुड पार्टियों में नजर आती हैं. हालांकि फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखना मिस करता है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फिल्मों को लेकर बड़ी बात कही है.

दिग्गज अभिनेत्री रेखा इतने सालों बाद भी अपनी खूबसूरती और अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब कर देती हैं. एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज से उनके चाहने वाले बच नहीं पाते. एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिसे आज भी दर्शकों ने याद रखा है. हालांकि साल 2014 के बाद एक्ट्रेस ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है. आखिरी बार वो फिल्म सुपर नानी में दिखी थी, जिसमें रणधीर कपूर, अनुपम खेर भी थे. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्मों से दूरी बनाने पर बड़ी बात कही.

रेखा ने फिल्मों से बनाई है दूरी

रेखा ने भले ही फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन वो अक्सर अवॉर्ड समारोह और बॉलीवुड पार्टियों में नजर आती हैं. हालांकि फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखना मिस करता है. हाल ही में वोग के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2014 के बाद उन्होंने आखिरकार फिल्म क्यों नहीं साईन किया. एक्ट्रेस कहती है, “मेरा व्यक्तित्व मेरा अपना है, लेकिन मेरा सिनेमाई व्यक्तित्व देखने वाले की नजर में है. इसलिए मैं चुनती हूं कि मैं कहां रहना चाहती हूं और कहां नहीं रहना चाहती.”

‘वह खुद को भाग्यशाली महसूस…’

रेखा ने आगे कहा कि वह खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं कि जहां वह यह चुनने के लिए स्वतंत्र हैं कि वह कौन सा प्रोजेक्ट करना चाहती हैं और क्या नहीं. साथ ही उनके सामने आने वाले प्रोजेक्ट को ना कहने का लग्जरी भी मिला है. रेखा ने कहा कि सही प्रोजेक्ट उन्हें सही समय पर मिल जाएगा और भले ही वह कोई फिल्म साइन न करें, लेकिन उनकी सिनेमाई आत्मा उनका साथ कभी नहीं छोड़ती.

रेखा ने 180 फिल्मों में किया है काम

रेखा ने लगभग 180 फिल्मों में काम किया, जिनमें सिलसिला, आस्था, खूबसूरत, खून भरी मांग, दो अनजाने, मुकद्दर का सिंकदर, मिस्टर नटवरलाल, फूल बने अंगारे, सुहाग बीवी हो तो ऐसी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बुलंदी, कोई मिल गया, क्रिश जैसी कई फिल्मों में काम किया. वहीं, खूब नाम कमाते हुए कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए. रेखा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है. इसके साथ ही वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं.

Also Read: Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में कार्तिक-कियारा की फिल्म का निकला दम, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >