गुरुवार और शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, छोटी सी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार बेहद खास दिन माने जाते हैं. इन दिनों की गई छोटी सी गलती भी घर की पॉजिटिव एनर्जी को कमजोर कर सकती है और जीवन में परेशानियां बढ़ा सकती है. इस आर्टिकल में जानिए गुरुवार और शुक्रवार को किन कामों से बचना चाहिए, ताकि सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, जब आप इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो आपकी जिंदगी में मुसीबतों का आना भी शुरू हो सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ खास कामों का भी जिक्र भी मिलता है जिन्हें आपको गुरुवार और शुक्रवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. अगर आप इन दिनों में कोई गलत काम कर लेते हैं तो देखते ही देखते घर की पॉजिटिव एनर्जी कमजोर पड़ सकती है और साथ ही कई तरह की परेशानियां भी जीवन में बढ़ सकती है. तो चलिए जानते हैं गुरुवार और शुक्रवार के दिन कौन से काम आपको नहीं करने चाहिए.

गुरुवार और शुक्रवार का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार का दिन काफी ज्यादा खास होता है. ये दोनों ही दिन सुख-समृद्धि, धन, शांति और रिश्तों से जुड़े हुए होते हैं. मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन ग्रह से होता है जो कि, ज्ञान, किस्मत और तरक्की का कारण माना जाता है. वहीं, शुक्रवार का संबंध सीधे तौर पर धन, वैभव, सुंदरता और दांपत्य जीवन से जुड़ा होता है.

यह भी पढ़ें: घर में कदम रखते ही क्यों बढ़ जाता है चिड़चिड़ापन? वास्तु शास्त्र में छुपा है इसका जवाब!

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गुरुवार के दिन भूलकर भी अपने बाल या फिर नाखून नहीं काटना चाहिए. अगर आप इस दिन बाल या नाखून काटते हैं तो आपकी किस्मत कमजोर होती है और साथ ही तरक्की में रुकावट आ जाती है. इसके अलावा आपको इस दिन पीले रंग के कपड़ों, पीली चीजों और पीले रंग के फूलों का अपमान करने से भी बचना चाहिए. अगर आप घर पर बढ़ रहे निगेटिव एनर्जी से बचना चाहते है तो आपको इस दिन किसी गुरु, शिक्षक या फिर बड़े उम्र के व्यक्ति का अपमान करने से भी बचना चाहिए.

शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम

वास्तु शास्त्र में शुक्रवार के दिन को मां लक्ष्मी का दिन बताया गया है. इस दिन आपको घर पर कभी गंदगी नहीं रखनी चाहिए और न ही गलत जगह पर झाड़ू को रखना चाहिए. इस दिन आपको घर की सफाई में कोई भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा आपको इस दिन पुराने या फिर फटे हुए कपड़े भी पहनने से बचना चाहिए. इस दिन आपको हमेशा ही साफ-सुथरे या फिर अच्छे कपड़े ही पहनने चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन आपको किसी से झूठ भी नहीं कहना चाहिए और न ही किसी को धोखा देना चाहिए. शुक्रवार के दिन आपको बेवजह की चीजों में भी पैसे खर्च करने से भी बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >