वैभवी उपाध्याय ने नहीं पहनी थी सीट बेल्ट, अचानक ट्रक ने मारी टक्कर और फिर... जानिये कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनकी कार बीते दिनों खाई में गिर गई, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई. अब जेडी मजीठिया ने खुलासा किया कि आखिर दुर्घटना हुई कैसे.

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है. एक्ट्रेस अपने मंगेतर जय गांधी के साथ पहाड़ों में घूम रही थी. तभी ट्रक की टक्कर से कपल की गाड़ी 50 फुट खाई में गिर गई और एक्ट्रेस की तुंरत मौत हो गई, वहीं उनके मंगेतर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. उन्हें मामूली चोटें आई हैं. अब निर्माता जेडी मजेठिया ने साझा किया है कि दुर्घटना के समय वैभवी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी और ये भी बताया कि उस पल आखिर हुआ क्या था.

जेडी मजेठिया ने बताया कैसे हुआ हादसा

जेडी मजेठिया ने विरल भयानी संग बातचीत में बताया, ‘वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ हिमाचल में थीं. दिसंबर में दोनों की शादी होनी थी. उनकी कार एक मोड़ पर थी और सड़क काफी संकरी थी. वे एक ट्रक को गुजरने देने के लिए रुके. जैसे ही ट्रक उनके पास से गुजर रहा था, उसने कार को टक्कर मारी और वह घाटी में जा गिरी. जब ये हादसा हुआ, तब वैभवी ने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी थी. मजीठिया ने कहा कि दुर्घटना 22 मई सोमवार को हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि सिर में चोट, आंतरिक रक्तस्राव या सदमा के कारण उनकी मौत हुई है.

https://www.instagram.com/p/Csnt8IPtTH5/
आकांक्षा रावत ने भी वैभवी की मौत पर कही ये बात

वैभवी की दोस्त, अभिनेत्री आकांक्षा रावत ने द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ साझा किया कि वैभवी के भाई अंकित ने उन्हें दुर्घटना के विवरण के बारे में सूचित किया. उन्होंने कहा, ‘ऐसी खबरें हैं कि वे तेज रफ्तार में थे और कार नियंत्रण खो बैठी, लेकिन यह सच नहीं है. मुड़ते समय एक ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी और इससे कार फिसलकर घाटी में जा गिरी.” वैभवी ने साराभाई वर्सेज साराभाई में मजेठिया के साथ काम किया है. इसके अलावा वैभवी को दीपिका पादुकोण अभिनीत छपाक, राजकुमार राव और टिमरी अभिनीत सिटी लाइट्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था. उन्होंने क्या कुसूर है अमला का?, साराभाई वर्सेज साराभाई और प्लीज फाइंड अटैच्ड, जीरो केएमएस जैसी वेब सीरीज जैसे कई टेलीविजन शो में काम किया है.

https://www.instagram.com/p/CrNGWBwPMra/
Also Read: Vaibhavi Upadhyay: इतने करोड़ की मालकिन थी वैभवी, मौत के बाद एक्ट्रेस का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >