Uunchai BO Collection Day 4: फर्स्ट मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘ऊंचाई’, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन गिरी कमाई

सूरज बड़जात्या की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. पॉजिटिव रिस्पांस और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए दर्शक थियेटर में जुट रहे है. इस फिल्म से सूरज ने सात साल बाद निर्देशन में वापसी की है.

Uunchai Box Office Collection Day 4: फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते है. उनकी फिल्म इमोशन से भरी होती है और जो दर्शकों को काफी पसन्द आती है. हालिया रिलीज फिल्म ऊंचाई (Uunchai) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी अभिनीत फिल्म की चर्चा हर कोई कर रहा है. चौथे दिन (Uunchai Box Office Collection Day 4) का कलेक्शन सामने आ गया है.

फिल्म ऊंचाई ने चौथे दिन की इतनी कमाई

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई ने ओपनिंग डे पर 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया. वीकेंड पर मूवी ने अपना जादू चलाया. पॉजिटिव रिस्पांस और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए दर्शक थियेटर में जुट रहे है. चौथे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है. भले ही ये कलेक्शन बड़ा नहीं है, लेकिन फिल्म की टक्कर रिलीज हुए फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर के साथ है.

जानें टोटल कलेक्शन

फिल्म ऊंचाई की आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ेगी, लेकिन शुक्रवार को अजय देवगन, राहुल खन्ना, तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 रिलीज होगी. जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर दोनों की कड़ी टक्कर होगी. अब तक फिल्म ऊंचाई की टोटल कलेक्शन ये है-

  • शुक्रवार: 1.81 करोड़

  • शनिवार: 3.64 करोड़

  • रविवार: 4.71 करोड़

  • सोमवार: 1.50

कुल: 11.50 करोड़ रुपये

Also Read: Uunchai BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘ऊंचाई’ का जादू, फर्स्ट वीकेंड में की जबरदस्त कमाई

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने की थी फिल्म की तारीफ

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, ऊंचाई सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह नई शुरुआत और बुढ़ापे में जीवन के नए अर्थों की भावना है.स्क्रीन पर सकारात्मकता लाने के लिए सूरज बड़जात्या जी को धन्यवाद. दिग्गजों का प्रदर्शन आपको इस कारण का एहसास कराता है कि वो लीजेंड क्यों है. वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा, कल रात ऊंचाई देखी. सर्वोत्कृष्ट राजश्री फिल्म. सूरज जी एक असाधारण निर्देशक हैं जो जानते हैं कि दर्शकों के दिलों को कैसे छूना है और उन्होंने इसे एक बार फिर साबित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >