सीएम योगी ने बलिया को दी साढ़े तीन हजार करोड़ की सौगात, 144 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

1 / 1
सीएम योगी ने बलिया को दी साढ़े तीन हजार करोड़ की सौगात, 144 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
फुल स्क्रीन में देखें

सीएम योगी ने बलिया को दी साढ़े तीन हजार करोड़ की सौगात, 144 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी बुधवार को बलिया पहुंचे हुए हैं. संपूर्ण क्रांति के अग्रज लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गृह क्षेत्र सिताब दियारा में उन्होंने 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

बलिया. संपूर्ण क्रांति के अग्रज लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गृह क्षेत्र सिताब दियारा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित कार्यक्रम में एक घंटे लेट 3.55 बजे हैलीपैड पर उतरा.

यहां से सीएम सीधे प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विकस परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे. उन्होंने 3638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया.

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में जल जीवन मिशन के तहत सतही जल आधिारित तीन परियोजनाएं, अगउर, सुखपुरा, नरही और जययप्रकाश नगर में 50.50 बेड के फील्ड चिकित्सालय, रेवती, दोकटी का नाम शामिल है.

बैरिया, हल्दी, सहतवार, भीमपुरा, फेफना, नगरा, सुखपुरा, सिकंदरपुर, खेजुरी, पकड़ी, बांसडीहरोड, नरही, बासडीह थानों में विवेचना कक्ष और बैरकों का कार्य, कोतवाली और पुलिस लाइन में हास्टल और बैरक का निर्माण शामिल है.

जिला कारागार में पंप हाउस एवं आरसीसी वाटर चैनल, राजकीय आईटीआई नवानगर और इब्राहिमाबाद में बाउंड्रीवाल, जीजीआईसी में निर्माण, द्राम खरुआव और सिसवार में सीसी सड़क और नालीए 97 भूकंपरोधी विद्यालयों का निर्माण शामिल हैं. इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय चिलकहर में हास्टल बनाया जाएगा.

क्षेत्रीय पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान हुसेनाबाद, जीआईसी सिकंदरपुर, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 26 बेड के कोविड वार्ड, ग्राम पंचयात संवरूपुर, रामपुर, श्रपतिपुर, सरया गुलाब राय, मुड़ाडीह, जगदेवा, मर्ची खुर्द, नसीरपुर एवं पर्वतपुर में पेयजल परियोजनाओं का लोकर्पण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >