Twitter का पुरानावाला फॉर्म वापस चाहिए? Bluesky कर लें डाउनलोड, अब सबके लिए खुला

Bluesky Open For All - ब्लूस्काई अब सभी के लिए ओपन कर दिया गया है. लगभग एक साल से यह ऐप इनवाइट-ओनली ऐप के रूप में उपलब्ध था. इस प्लैटफॉर्म को बीटा वर्जन में पिछले साल फरवरी में पेश किया गया था. फिलहाल इस प्लैटफॉर्म के 3 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं.

Twitter X Rival Bluesky Open For All : सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) जो पूर्व में ट्विटर (Twitter) हुआ करता था, वह एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व में अब वैसा नहीं रहा, जैसा जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने उसे डेवलप किया था. ट्विटर से अलग होने के बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ब्लूस्काई (Bluesky) को लेकर आये.

बीटा वर्जन में 1 साल पहले हुआ पेश

ब्लूस्काई अब सभी के लिए ओपन कर दिया गया है. लगभग एक साल से यह ऐप इनवाइट-ओनली ऐप के रूप में उपलब्ध था. इस प्लैटफॉर्म को बीटा वर्जन में पिछले साल फरवरी में पेश किया गया था. फिलहाल इस प्लैटफॉर्म के 3 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं.

Also Read: Twitter X को पूरी तरह Paid Service में बदल देंगे Elon Musk ?

एक्स की तुलना में बहुत अलग नहीं

BlueSky को अब जॉइन करने के लिए वेटलिस्ट हटा दिया गया है. ऐसे में एक्स (पहले ट्विटर) का अल्टरनेटिव माने जा रहे ओपन-सोर्स प्लैटफॉर्म को अब हर कोई जॉइन कर सकता है. अच्छी बात यह है कि ये एक्स की तुलना में बहुत अलग नहीं है. यहां एक होम पेज है, जो आपके द्वारा फॉलो किये जा रहे लोगों के टेक्स्ट और इमेज पोस्ट शो करता है.

ब्लूस्काई में मिलेगा डी-सेंट्रलाइज्ड स्ट्रक्चर

ब्लूस्काई में पोस्ट को स्कीट्स कहा जाता है और ये क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर से अरेंज्ड रहते हैं. ज्यादा पर्सनलाइज्ड कंटेंट देखने के लिए दूसरे यूजर्स की ओर से क्रिएट किये गए एल्गोरिदम फीड्स को भी फॉलो किया जा सकता है. यह चीज उस टेक्नोलॉजी की वजह से संभव हो पाता है, जो ऐप के अंदर मौजूद है. यह एक डी-सेंट्रलाइज्ड स्ट्रक्चर होता है, जिसे ब्लूस्काई की भाषा में AT प्रोटोकॉल कहा जाता है.

Also Read: X पर पोस्ट, रीपोस्ट और लाइक करने के लिए भी पैसे लेंगे एलन मस्क

खुद का वर्जन बनाने की सुविधा मिलेगी

ब्लूस्काई चूंकि एक ओपन-सोर्स, डी-सेंट्रलाइज्ड प्लैटफॉर्म है, इसमें डेवलपर्स कस्टम एल्गोरिदम के माध्यम से कुछ भी बनाने के लिए AT प्रोटोकॉल के ऊपर अपना कोड लिख सकते हैं, और यही उन्हें कस्टम फीड बनाने की अनुमति देता है. इसके अलावा, आने वाले दिनों में ब्लूस्काई दूसरे डेवलपर्स को फेडरेशन के जरिये सर्विस का खुद का वर्जन बनाने की सुविधा भी देने जा रहा है.

ID क्रिएट करने के लिए ई-मेल और फोन नंबर की जरूरत

सोशल मीडिया की दुनिया में ट्विटर / एक्स के ऑल्टरनेटिव के रूप में मौजूद जैक डॉर्सी के ब्लूस्काई को अब सभी यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. यह चीज एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों पर उपलब्ध है. इसमें लॉगिन करने के लिए आईडी (ID) क्रिएट करनी होगी. इसके लिए ई-मेल और फोन नंबर की जरूरत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >