आज का राशिफल, 27 November 2022: मेष, मिथुन, तुला समेत इन राशियों की आज बदल सकती है किस्मत

मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष- सरकारी नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं लेकिन सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपको संतुष्टि होगी.

वृष- छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें.

मिथुन- अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे.

कर्क- कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी, जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. नौकरी में सुकून रहेगा.

सिंह – विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आज के दिन अपने भविष्य को लेकर चिंता रहेगी और जीवन में किसी के आने की आशा बनी रहेगी लेकिन ऐसा न होने के कारण मन में उदासी आ सकती हैं.

कन्या- शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ महसूस करेंगे और किसी प्रकार की समस्या नही होगी. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा.

तुला- यदि आपके चाचा या चाची किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो उनका आपके घर आना हो सकता है. परिवार में कोई आयोजन भी हो सकता हैं.

वृश्चिक – नौकरी कर रहे लोगों का अपने कार्य के प्रति सकारात्मक व्यवहार बना रहेगा तथा वे अपने काम से संतुष्ट होंगे. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

धनु- आप मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन इच्छानुसार परिणाम न मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा. व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं.

मकर – आज के दिन व्यापारिक खर्चे बढ़ जायेंगे जिससे आपको कुछ समय के लिए तनाव भी हो सकता हैं. ऐसे में कोई भी धन संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनो से बड़ों से अवश्य विचार-विमर्श करे.

कुंभ- परिवार में सभी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी. अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे तथा उन्हें बाहर निकलने देने से बचे. पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी.

मीन- व्यापारिक खर्चे बढ़ जायेंगे जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं. ऐसे में फिजूल खर्चों से बचें व अपने व्यय पर नियंत्रण रखे. पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा.

आपका दिन मंगलमय हो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >