बंगाल चुनाव 2021 : क्रिकेट के बाद अब राजनीतिक पिच फर भी बंगाल से हारेगा गुजरात, TMC कैंडिडेट मनोज तिवारी का बीजेपी पर हमला

TMC candidate Manoj Tiwari, bengal chunav 2021 : बंगाल में दूसरे फेज के नामांकन के बाद चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है. क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है. शिबपुर से टीएमसी कैंडिडेट मनोज तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में राजनीतिक पिच पर भी अब गुजरात हारेगा.

बंगाल में दूसरे फेज के नामांकन के बाद चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है. क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है. शिबपुर से टीएमसी कैंडिडेट मनोज तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में राजनीतिक पिच पर भी अब गुजरात हारेगा.

शिवपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुएमनोज तिवारी ने कहा कि बंगाल से क्रिकेट में हमेशा से गुजरात हारता रहा है, अब राजनीति के पिच पर भी ये लोग हारेंगे. इस दौरान मनोज तिवारी ने खेवा होवे का स्लोगन भी दोहराया. तिवारी के साथ मंच पर मंत्री फिरहाद हकिम भी मौजूद थे.

मुझे खेल करने आता है- मनोज तिवारी ने मंच से कहा कि मैं क्रिकेटर रहा हूँ और मुझे खेल करना अच्छी तरह से आता है. बंगाल की जनता इस बार खेल करेगी और इन्हेंं हराएगी. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी सीएम बनेंगी. उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी का हाथ मजबूत करने आया हूं.

शिवपुर से कैंडिडेट- बता दें कि मनोज तिवारी को तृणमूल कांग्रेस ने हावड़ा की शिवपुर सीट से टिकट दिया है. तिवारी कुछ दिनों पहले ही टीएमसी में आए हैं. शिवपुर सीट पर चौथे चरण में मतदान है और 10 अप्रैल को यहां वोट डाला जाएगा. शिवपुर सीट से टीएमसी ने इस बार सीटिंग विधायक जटू लाहिड़ी का टिकट काटकर मनोज तिवारी को उम्मीदवार बनाया है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हमला या हादसा? मुख्य सचिव ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट, पढ़ें

Posted By : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >