Tilkut Chauth 2023: तिलकुट चौथ आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का सही समय

Tilkut Chauth 2023: मान्यता है कि तिलकुट चतुर्थी का व्रत रखने से संतान पर आने वाले सभी संकट को भगवान गणेश हर लेते है और संतान को दीर्धायु का वरदान मिलता है. इसे तिलकुट चौथ के अलावा सकट चौथ, संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी भी कहते हैं.

Tilkut Chauth 2023 Date:  हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखने की परंपरा है. इसे सकट चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी भी कहते हैं.

तिलकुट  चौथ व्रत का महत्व

मान्यता है कि तिलकुट चतुर्थी का व्रत रखने से संतान पर आने वाले सभी संकट को भगवान गणेश हर लेते है और संतान को दीर्धायु का वरदान मिलता है. तिलकुट चौथ पर कुछ खास उपाय करने से संतान संबंधी हर परेशानी दूर होती है. आइए जानते हैं तिलकुट चौथ का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि.

तिलकुट  चौथ 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

तिलकुट  चौथ व्रत माघ माह के कृष्ण की चतुर्थी को रखा जाता है. इस बार ये तिथि 10 जनवरी को पड़ रही है. इस दिन संकष्टी चतुर्थी की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 11 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 9 मिनट पर होगी. इस दिन चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 41 मिनट का है.

ये है चंद्रोदय का समय

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 10 जनवरी को 8 बजकर 50 मिनट पर
चतुर्थी तिथि समाप्त- 11 जनवरी को 9 बजकर 15 मिनट पर
चंद्रोदय का समय– रात को 9 बजकर 25 मिनट पर

तिलकुट   चौथ पर भगवान गणेश को ऐसे करें प्रसन्न

इस दिन की पूजा में गणेश मंत्र का जाप जरूर करें. गणेश मंत्र का जाप करते हुए भगवान को 21 दूर्वा भी जरूर अर्पित करें. सकट चौथ पर गणेश जी को गन्ना, शकरकंद, गुड़, तिल से बनी वस्तुएं, गुड़ से बने हुए लड्डू जरूर अर्पित करें.

तिलकुट चौथ की पूजा विधि

सकट चौथ संतान की उम्र और खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है. इसलिए इसको पूरे विधि-विधान से करना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि इस व्रत का ज्यादा से ज्यादा लाभ कैसे उठाया जा सकता है. किस विधान से पूजा करने से भगवान की कृपा सबसे ज्यादा होगी.

  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए.

  • व्रती महिलाओं को लाल या पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए.

  • स्नान के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करना चाहिए.

  • भगवान गणेश के साथ मां लक्ष्मी की भी मूर्ति को रखना चाहिए.

  • इसके बाद भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा शुरू शुरू करनी चाहिए.

  • सबसे पहले गणेश जी और मां लक्ष्मी को रोली और अक्षत लगाना चाहिए.

  • उसके बाद फूल दूर्वा, मोदक भगवान गणेश को चढ़ाना चाहिए.

  • सकट चौथ पर  तिल का विशेष महत्व है. इसलिए भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग जरूर लगाना चाहिए.

  • इसके बाद ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए.

  • अंत में सकट चौथ सकट चौथ व्रत की कथा सुनना चाहिए और आरती करना चाहिए.

  • रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सकट चौथ व्रत संपन्न करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >