Tiger 3: सलमान खान की फिल्म से इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ का VIDEO लीक, एक्साइटेड हुए फैंस

Tiger 3 Film Set Video Leak: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म के सेट से बीटीएस वीडियो वायरल हुआ है. इसमें इमरान हाशमी खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ के फैंस टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग फिलहाल फ्लोर पर है. जल्द ही शाहरुख खान भी अपने केमियो के लिए शूट करेंगे. जासूसी थ्रिलर की तीसरे सीक्वल में इमरान हाशमी विलेन के रोल में दिखाई देंगे. अब फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है. इसमें इमरान हाशमी का लुक रिवील हो गया है, साथ ही उन्हें एक्शन करते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टाइगर 3 के क्रू मेंबर्स किसी सीन की तैयारी कर रहे हैं, जबकि इमरान ब्लैक टी शर्ट और जींस में काफी डैशिंग लग रहे हैं. कमरे में धुएं के कारण वीडियो थोड़ा धूंधला दिखाई दे रहा है.

टाइगर 3 के सेट से वीडियो लीक

कुछ फ्रेम के बाद, इमरान हाशमी टेबल पर बैठे हुए दिखाई दिए, जबकि क्रू उनके आसपास सेटिंग कर रही है. वीडियो में कैटरीना कैफ भी सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं. फैंस इन वीडियोज को देखकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”ये फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ को एक साथ देखना काफी मजेदार होने वाला है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इमरान हाशमी आग लग रहे हैं…किलर लुक…मस्त स्टाइल”.


https://twitter.com/BullaDarinda/status/1630782027153956864
टाइगर 3 में शाहरुख खान

इससे पहले, खबर आई थी कि पठान के रूप में शाहरुख खान भी टाइगर 3 का हिस्सा होंगे. यह बताया गया था कि टाइगर 3 के लिए अपने कैमियो की शूटिंग के लिए शाहरुख अप्रैल में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. शूटिंग मुंबई में होने की उम्मीद है. शूट के डिटेल्स को गुप्त रखा गया है. मेकर्स नहीं चाहते कि रिलीज से पहले कुछ भी रिवील हो. टाइगर 3 इस दिवाली पर्दे पर आएगी. मनीष शर्मा निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

Also Read: पठान के बाद अब शाहरुख खान करेंगे टाइगर 3 में कैमियो, अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग, जानें बाकी इनसाइड डिटेल्स
इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को आखिरी बार अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी के साथ सेल्फी में देखा गया था. राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. दूसरी ओर, सलमान खान अपनी अगली रिलीज किसी का भाई किसी की जान के लिए कमर कस रहे हैं. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कैटरीना कैफ के पास भी कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं. उनके पास पाइपलाइन में विजय सेतुपति और जी ले जरा के साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ मेरी क्रिसमस है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >