अनलिमिटेड डेटा और फ़ूड डिलीवरी सर्विस के साथ आता है Jio का यह रिचार्ज प्लान, यहां पाएं पूरी जानकारी

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इस रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और फ़ूड डिलीवरी की सर्विस भी देखने को मिल जाती है. तो चलिए जियो के इस नये रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जाना लेते हैं.

Reliance Jio New Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नये रिचार्ज प्लान को पेश किया है. अक्सर कंपनी नये प्लान्स पेश करती है ताकि उनके ग्राहकों को हर तरह के रिचार्ज पलान्स का ऑप्शन देखने को मिल जाए और इनमें से ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से एक सही ऑप्शन चुन सके. ऐसे में अगर आप भी Jio कस्टमर हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. चलिए जियो के इस रिचार्ज प्लान के विस्तार से जान लेते हैं.

99 रुपये में स्विगी का सब्सक्रिप्शन

जैसा कि हमने आपको बताया कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Jio ने एक नया रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है. इस प्लान की खासियत यह है इसके साथ आपको स्विगी वन का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. बता दें कंपनी की तरफ से पेश किया गया यह इकलौता ऐसा प्लान है जिसमें आपकी ऐसी कोई सुविधा दी जाती है. बता दें स्विगी वन के सब्सक्रिप्शन के लिए ग्राहकों को केवल 99 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

Jio के 866 वाले प्लान में क्या है खास

अगर आप इस प्लान के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो बता दें इसके लिए आपको 866 रुपये चुकाने पड़ेंगे. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन के हिसाब से 2GB डेटा की सुविधा मिल जाती है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को तीन महीनों के लिए Swiggy One Lite का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है.

Swiggy One Lite के फायदे

अगर आप सोच रहे हैं कि Swiggy One Lite के फायदे क्या हैं तो बता दें इसमें आपको 149 रुपये का ऑर्डर करने पर आपको 10 ऑर्डर्स पर फ्री होम डिलीवरी दी जाती है. केवल यहीं नहीं इंस्टामार्ट से आर्डर करने पर आपको 10 आर्डर पर भी फ्री डिलीवरी दी जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें इसके लिए आपको कोई सर्ज चार्ज नहीं देना होगा और Genie पर भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

रिचार्ज कराने पर मेलगा कैशबैक

प्लान के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि, इस फेस्टिव सीजन jio 866 रुपये के रिचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक दे रही है. इस कैशबैक को यूजर के MyJio अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >