लोक आस्था का महापर्व चैती छठ, आज नहाय-खाये, घर में ही अर्घ्य देने की तैयारी

चैती छठ के अनुष्ठान शनिवार से शुरू हो जायेंगे. चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर व्रतियों ने शुक्रवार को बाजार से कद्दू ,चावल, चना व मूंग का दाल सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की. वहीं पूजन सामग्री की दुकानों के बंद रहने से व्रतियों को दिक्कत हो रही है.

रांची : चैती छठ के अनुष्ठान शनिवार से शुरू हो जायेंगे. चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर व्रतियों ने शुक्रवार को बाजार से कद्दू ,चावल, चना व मूंग का दाल सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की. वहीं पूजन सामग्री की दुकानों के बंद रहने से व्रतियों को दिक्कत हो रही है. इसके अलावा सूप-दौरा, मिट्टी के बर्तन आदि की दुकान नहीं लगने के कारण परेशानी बढ़ गयी है. कई व्रतियों ने कहा कि प्रशासन पूजन सामग्री की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान करे. कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन है, इस वजह से कई लोग इस बार चैती छठ नहीं कर पा रहे हैं. जो यह व्रत कर भी रहे हैं, तो वह घर में ही परिजनों के बीच अर्घ्य समेत अन्य अनुष्ठान पूरा करेंगे. कोई भी घाट जाकर अर्घ्य नहीं दे पायेगा.

आज नहाय-खाये, कल खरना : व्रती शनिवार को महापर्व के पहले दिन प्रातः कालीन स्नान ध्यान के बाद भगवान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भोजन तैयार करेंगी. भोजन तैयार करने के बाद भगवान को अर्पित करते हुए व्रती इसे ग्रहण करेंगे और इसके बाद प्रसाद स्वरूप वितरण भी होगा. वहीं रविवार को खरना का अनुष्ठान होगा. सोमवार को अस्ताचलगामी और मंगलवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.

लॉकडाउन के बावजूद व्रत की तैयारी : धुर्वा के रहने वाले दिनेश व शोभा सिंह पिछले पांच सालों से चैती छठ करते आ रहे हैं. लॉकडाउन के बावजूद दोनों व्रत करेंगे. शोभा सिंह कहती हैं कि इस बार कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रसाद बनाने के लिए गेहूं पिसवाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है. घर में जो भी साधन उपलब्ध हैं, उसी की मदद से पूजा करेंगी. घाट जाने के बदले छत पर टब में ही अर्घ्य देंगी. बूटी मोड़ की रामझरी देवी सामान्य तरीके से छठ करने की तैयारी में हैं. वह कहती हैं कि लॉकडाउन के कारण कई जरूरी चीजें नहीं मिल पा रही हैं. जो सामान होगा, उसी से पूजा करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >