The Kerala Story: विपुल शाह ने द केरल स्टोरी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- द कश्मीर फाइल्स’ के साथ हमारा कोई..

सुदीप्तो सेन की विवादास्पद फिल्म द केरल स्टोरी साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई. इसने तू झूठी मैं मक्कार और किसी का भाई की जान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब विपुल शाह ने फिल्म को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं.

द केरल स्टोरी भारी विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ने हाल ही में 150 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 165 करोड़ रुपये की भारी कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है. इसने विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है.

विपुल शाह ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कही ये बात

हालांकि निर्माता विपुल शाह को लगता है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ से द केरल स्टोरी की तुलना करना अनावश्यक है. “इसमें कोई संदेह नहीं है कि विवेक की फिल्म ने अभूतपूर्व संख्या दिखाई, लेकिन उन्होंने इन नंबरों का अनुमान नहीं लगाया था और न ही उन्होंने मुनाफे के लिए फिल्म बनाई थी. उनके पास बताने के लिए एक कहानी थी और वह चाहते थे कि दर्शक उस कहानी को साझा करें. हमारे पास भी बताने के लिए एक कहानी थी. ‘द केरल स्टोरी’ अब दूर-दूर तक फैल चुकी है और यही हमें खुश करता है.”

पैसों के लिए नहीं बनायी द केरल स्टोरी

जहां तक मुनाफे की बात है तो विपुल कहते हैं कि वे उन्हें उत्साहित नहीं करते. उन्होंने कहा, “एक निर्माता या एक निर्देशक के रूप में मैं कभी पैसे के पीछे नहीं भागा. भगवान ने मुझे जो दिया है, उससे मैं बहुत खुश हूं. एक खूबसूरत परिवार और ऐसी फिल्में बनाने के लिए संसाधन जो मैं चाहता हूं. विपुल यह भी स्पष्ट करते हैं कि वह ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्में सिर्फ इसलिए नहीं बनाएंगे, क्योंकि यह क्लिक कर चुकी है. उन्होंने कहा, “कृपया मुझसे ऐसी कई फिल्में करने की उम्मीद न करें. यह हमारा इरादा नहीं है. सिर्फ इसलिए कि ‘द केरल स्टोरी’ ने काम किया है, यह कोई फॉर्मूला नहीं हो सकता.’

Also Read: सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा शो में वापसी को लेकर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम सब एक साथ स्टेज पर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >