The Kerala Story: अदा शर्मा ने फिल्म को प्रोपेगंडा कहने वालों को लगाई लताड़, ये दो शब्द गूगल करने की दी सलाह

अदा शर्मा ने द करेल स्टोरी को प्रोपेगंडा फिल्म बताने वाले लोगों को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि जो लोग अब भी विरोध कर रहे हैं, उन्हें गूगल पर दो शब्द- ISIS और ब्राइड सर्च करने चाहिए. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि गोरी लड़कियों की कहानियां सुनाने से लोगों का मन बदल जाए.

सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित द केरल स्टोरी ने सबका ध्यान खींचा है. रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई. कई लोगों ने इसे प्रोपेगंडा फिल्म बताते हुए इसे बैन करने की मांग की थी. कहानी में अदा शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं और केरल की तीन महिलाओं के बारे में है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और इस्लाम में परिवर्तित हो जाती हैं. फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ले जाया जाता है. निर्माताओं ने दावा किया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यही विवाद का विषय बन गया. शशि थरूर ने भी इस पर कमेंट किया था. सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को हरी झंडी दे दी और यह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.

अदा शर्मा द केरल स्टोरी पर तोड़ी चुप्पी

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित द केरल स्टोरी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है. फिल्म साल 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से अदा शर्मा काफी उत्साहित हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त करने और सिनेमाघरों के हाउसफुल चलने के बारे में लिखा.


अदा शर्मा में प्रोपेगैंडा कहे जाने पर कही ये बात

अगले ट्वीट में अदा शर्मा ने उन लोगों के बारे में भी लिखा है, जो अभी भी इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग अब भी विरोध कर रहे हैं, उन्हें गूगल पर दो ��ब्द- ISIS और ब्राइड सर्च करने चाहिए. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि गोरी लड़कियां अपनी कहानियां सुनाने से लोगों का मन बदल जाए और उन्हें विश्वास हो जाए कि द केरल स्टोरी सच्ची घटनाओं पर आधारित है.


Also Read: The Kerala Story: कंगना रनौत ने ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आप हमला कर रहे तो आतंकवादी…
द करेल स्टोटी की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ रुपये की कमाई की. यह पठान, किसी का भाई किसी की जान, तू झूठी मैं मक्कार और भोला के बाद साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. हालांकि फिल्म को कुछ समीक्षकों से अच्छी समीक्षा मिली है, नेटिजन्स कहानी और इसकी प्रस्तुति पर विभाजित हैं और इसे सभी लड़कियों को देखने की अपील कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >