फिर बढ़ेगा बोझ : घरेलू बिजली 7.50 प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव

झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 1.25 रुपये प्रति यूनिट तक वृद्धि करने का प्रस्ताव है. साथ ही फिक्स्ड चार्ज भी दोगुना करने का प्रस्ताव है. यह दर 7.50 रुपये करने का प्रस्ताव है. वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.25 रुपये प्रति यूनिट है.

रांची : झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 1.25 रुपये प्रति यूनिट तक वृद्धि करने का प्रस्ताव है. साथ ही फिक्स्ड चार्ज भी दोगुना करने का प्रस्ताव है. यह दर 7.50 रुपये करने का प्रस्ताव है. वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.25 रुपये प्रति यूनिट है. जिस पर सरकार 2.75 रुपये प्रति यूनिट तक सब्सिडी देती है. जिससे यह दर घटकर 3.50 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है. झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए टैरिफ पीटिशन नियामक आयोग के पास जमा की थी. जिसे आयोग के आदेश पर बिजली वितरण निगम ने सार्वजनिक करते हुए जनता से आपत्तियां मांगी हैं. यह टैरिफ वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए है. टैरिफ को लेकर आम उपभोक्ताओं से आपत्तियां और सुझाव 10 अप्रैल तक आयोग के कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया गया है.

आपत्तियों के बाद आयोग करेगा जनसुनवाई : उपभोक्ताओं से आपत्तियां मिलने के बाद झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग इन आपत्तियों पर पांचों प्रमंडल मे अलग-अलग तिथियों को जनसुनवाई करेगा. इसके बाद टैरिफ की घोषणा की जायेगी. यह टैरिफ एक अप्रैल 2020 के प्रभाव से लागू होगी.

फिक्स्ड चार्ज में भारी वृद्धि : घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में भी भारी वृद्धि की गयी है. एचटी अपार्टमेंट के उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में 100 केवीए प्रति माह से बढ़ा कर 300 रुपये करने का प्रस्ताव है. वहीं, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज 40 से बढ़ाकर 150 रुपये और पांच केवी से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज 150 से बढ़ा कर 300 रुपये करने का प्रस्ताव है. इस मामले में किसानों को राहत दी गयी है.

10 अप्रैल तक उपभोक्ताओं से मांगी गयी आपत्तियां

रांची : झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 1.25 रुपये प्रति यूनिट तक वृद्धि करने का प्रस्ताव है. साथ ही फिक्स्ड चार्ज भी दोगुना करने का प्रस्ताव है. यह दर 7.50 रुपये करने का प्रस्ताव है. वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.25 रुपये प्रति यूनिट है.

जिस पर सरकार 2.75 रुपये प्रति यूनिट तक सब्सिडी देती है. जिससे यह दर घटकर 3.50 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है. झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए टैरिफ पीटिशन नियामक आयोग के पास जमा की थी. जिसे आयोग के आदेश पर बिजली वितरण निगम ने सार्वजनिक करते हुए जनता से आपत्तियां मांगी हैं. यह टैरिफ वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए है. टैरिफ को लेकर आम उपभोक्ताओं से आपत्तियां और सुझाव 10 अप्रैल तक आयोग के कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया गया है.

घरेलू बिजली 7.50 प्रति …आपत्तियों के बाद आयोग करेगा जनसुनवाई : उपभोक्ताओं से आपत्तियां मिलने के बाद झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग इन आपत्तियों पर पांचों प्रमंडल मे अलग-अलग तिथियों को जनसुनवाई करेगा. इसके बाद टैरिफ की घोषणा की जायेगी. यह टैरिफ एक अप्रैल 2020 के प्रभाव से लागू होगी.

फिक्स्ड चार्ज में भारी वृद्धि : घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में भी भारी वृद्धि की गयी है. एचटी अपार्टमेंट के उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में 100 केवीए प्रति माह से बढ़ा कर 300 रुपये करने का प्रस्ताव है. वहीं, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज 40 से बढ़ाकर 150 रुपये और पांच केवी से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज 150 से बढ़ा कर 300 रुपये करने का प्रस्ताव है. इस मामले में किसानों को राहत दी गयी है.

सरकार ने 100 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है

झारखंड सरकार ने वर्तमान बजट में 100 यूनिट फ्री बिजली देने का प्रावधान किया है. सरकार के प्रावधान के अनुसार जो उपभोक्ता 300 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करते हैं, उन्हें 100 यूनिट फ्री बिजली दी जायेगी. कहा जा रहा है कि फ्री यूनिट का प्रावधान लागू किये जाने के बाद वर्तमान में दी जा रही सब्सिडी खत्म कर दी जायेगी.

क्या है प्रति यूनिट टैरिफ का प्रस्ताव

श्रेणी वर्तमान दर प्रस्तावित दर

घरेलू ग्रामीण 5.75 7.00

घरेलू शहरी 6.25 7.50

घरेलू एचटी(अपार्टमेंट) 6.00 5.00

कॉमर्शियल 6-6.25 7-7.50

सिंचाई एवं कृषि 5.00 6.50

औद्योगिक

एलटीआइएस 5.75 केवीएएच 6.50 केवीएएच

एचटीआइएस 5.50 केवीएएच 5.00 केवीएएच

एचटीएसएस 5.50 केवीएएच 4.25 केवीएएच

संस्थागत 5.50 केवीएएच 4.25 केवीएएच

20Mar20_RNC_CIT_3

बिजली दरों में 1.25 रुपये प्रति यूनिट तक वृद्धि की योजना, फिक्स्ड चार्ज भी हो सकता है दोगुना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >