Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office: 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. आइये जानते हैं इसने अबतक कितनी कमाई की है.

शाहिद कपूर और कृति सेनन ने पहली बार रॉम-कॉम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ में साथ काम किया. फिल्म एक रोबोट और एक आदमी और उनकी अजीबो-गरीब प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है.

अमित जोशी और आराधना साह की ओर से लिखित और निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने वीकेंड के दौरान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया.

वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने चौथे दिन लगभग 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने तीसरे दिन 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब इसका कुल कलेक्शन 30.85 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 52.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ कथित तौर पर 75 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को फैंस के साथ-साथ क्रटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिला है. दर्शकों को शाहिद और कृति की जोड़ी काफी पसंद आ रही है और वे फिल्म को मास्टरपीस बता रहे हैं.

फर्स्टपोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में, रोबोट की भूमिका निभाने वाली कृति ने फिल्म इंडस्ट्री पर एआई के खतरे के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “यह एक खतरा हो सकता है. चैट जीपीटी आपको सब कुछ देता है.

लैंडलाइन के समय में, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कनाडा में अपने चचेरे भाई के साथ वीडियो कॉल और चैट कर पाऊंगी. मैं वर्चुअल रियलिटी के बारे में नहीं जानती थी. लेकिन अब यह हमारे पास है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में डायना पेंटी, संजय कपूर, रोनित बोस रॉय, राजीव खंडेलवाल, विवान भथेना, जीशान कादरी, अंकुर भाटिया, मुकेश भट्ट और सरताज कक्कड़ के साथ नजर आए थे.

कृति सेनन को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ ‘गणपथ’ में देखा गया था. वह नेटफ्लिक्स फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी, जो उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई जाएगी. अभिनेत्री अगली बार करीना कपूर और तब्बू के साथ ‘द क्रू’ में अभिनय करेंगी.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: रोचक कॉन्सेप्ट पर बनी कमजोर फिल्म, शाहिद-कृति का अभिनय एकमात्र यूएसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >