Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म FLOP हुई या HIT, जानें टोटल कमाई

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya box office collection day 2: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. धीमी शुरुआत के बाद मूवी दूसरे दिन दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही. आपको बताते है दूसरे दिन का कलेक्शन.

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया‘ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे.

‘तेरी बातों में उलझा जिया’ के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. धीमी शुरुआत के बाद, दूसरे दिन फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ देखने को मिली.

‘तेरी बातों में उलझा जिया’ ने ओपनिंग डे पर 6.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन मूवी ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कमाई फिल्म ने 16.20 करोड़ रुपए कर लिया है.

शनिवार को ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को कुल मिलाकर 22.16% हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली. हालांकि कहा जा रहा है कि वेलेंटाइन्स डे होने की वजह से फिल्म की कमाई में इजाफा होगा.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे, 23 मिनट और 15 सेकंड है. इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है.

प्रभात खबर ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को ढाई स्टार दिया है. यह एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी है. इमपॉसिबल सी लगने वाली इस लव स्टोरी में एक अलहदा प्रेम कहानी है.

फिल्म की कहानी आर्यन की है. वह एक महत्वाकांक्षी रोबोटिक इंजीनियर है. उसका अपने काम पर इतना फोकस है कि उसे सपने भी रोबोट से ही शादी के आते है. ऐसा नहीं है कि वह शादी नहीं करना चाहता है, लेकिन उसकी विशलिस्ट अपनी पत्नी के लिए बहुत ही लंबी है.

कहा जा रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर कुछ कहा नहीं गया है.

शाहिद की आखिरी नाटकीय रिलीज जर्सी थी, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसमें मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला था. इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.93 करोड़ रुपये के साथ खुली और 19.68 करोड़ रुपये के साथ सिनेमाघरों में समाप्त हुई.

कृति सेनन आखिरी बार फिल्म गणपथ में नजर आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. इसमें अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने काम किया था.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी, नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >