'अमिताभ जितने टैलेंटेड नहीं अभिषेक',तसलीमा नसरीन के ट्वीट पर Abhishek ने दिया जो जवाब, उसकी हो रही चर्चा

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. हाल ही में एक्टर को फिल्म दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें खास मैसेज लिखकर बधाई दी. इस बीच तसलीमा नसरीन ने जो ट्वीट किया, उसकी चर्चा हो रही है.

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन को फिल्म दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. फिल्म में उन्होंने काफी दमदार किरदार निभाया था. अभिषेक को अवॉर्ड मिलने के बाद उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की थी. अब लेखिका तसलीमा नसरीन (Taslima Nasreen) का एक पोस्ट चर्चा में आ गया, जो उन्होंने अभिषेक को लेकर किया. जिसके बाद एक्टर ने जो जवाब दिया है, उससे आप भी इम्प्रेस हो जाएंगे.

तसलीमा नसरीन का ट्वीट

तसलीमा नसरीन ने अपने ट्विटर पर बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को लेकर ट्वीट किया है. तसलीमा ने लिखा, “अमिताभ बच्चन जी अपने बेटे अभिषेक बच्चन से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें लगता है कि उनके बेटे को उनकी सारी प्रतिभा विरासत में मिली है और उनका बेटा सबसे अच्छा है. अभिषेक अच्छा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभिषेक अमितजी जितना प्रतिभाशाली है.”

अभिषेक बच्चन ने दिया ये जवाब

अभिषेक बच्चन ने तसलीमा नसरीन के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जूनियर बच्चन ने लिखा, बिल्कुल सही मैडम. प्रतिभा या किसी और चीज में कोई भी उनके करीब नहीं आता है. वह हमेशा ‘द बेस्ट’ रहेंगे! मैं उनका बेटा होने पर गर्व महसूस करता हूं. साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है. इसपर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट करते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाया.

Also Read: Aaradhya के बर्थडे में शामिल हुए स्टार्स, जया बच्चन ने पोती को किया विश, अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया KISS दसवीं के लिए अभिषेक को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिषेक बच्चन को मिला, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की तारीफ दिल खोलकर की. उन्होंने लिखा था, “मेरा गर्व.. मेरी खुशी.. आपने अपनी बात साबित कर दी है.. आपका मजाक उड़ाया गया, उपहास उड़ाया गया.. लेकिन आपने बिना किसी टॉम टॉमिंग के चुपचाप, अपनी ताकत दिखाई.. आप सर्वश्रेष्ठ हैं और हमेशा रहेंगे. आप सर्वश्रेष्ठ थे और हैं और हमेशा रहेंगे! अंत में .. आपने ईमानदारी से दृढ़ता और विश्वास के माध्यम से अपनी बात साबित कर दी है .. !!और आगे भी बार-बार करते रहेंगे, आपका उपहास किया जा सकता है, लेकिन आपको अनदेखा नहीं किया जा सकता!!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >