TMKOC के जेठालाल को ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ में देखते ही जजेस ने कही ये बात, काफी मजेदार है वीडियो, आपने देखा?

टीवी पर इन दिनों रिएलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ धूम मचाए हुए है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शार्क टैंक में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल नजर आ रहे है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

Jethalal In Shark Tank India 2: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों को अभी तक हंसा रहा है. मेकर्स इसमें हाल ही में नयी बावरी को लेकर आए है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जेठालाल रिएलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ में नजर आ रहे है. शो में जेठालाल अपनी दुकान गडा इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर जजेस के सामने पिच करते दिखे.

‘शार्क टैंक इंडिया 2’ में जेठालाल

दरअसल, टीवी पर इन दिनों रिएलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ धूम मचाए हुए है. शो को दर्शकों का खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस बीच theytmemer नाम के एक इंस्टा पेज ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और शार्क टैंक के वीडियो को एडिट कर बनाया है. इसमें जेठालाल अपने दुकान को लेकर शार्क के सामने पिच करते है. वो जैसे शो में एंट्री करते है, जजेस कहते है आपको स्वागत है इसमें. वो कहते है, भले ही मैं अपने स्टोर की अलग-अलग ब्रांच बनाऊं, मेरा पेट सिर्फ दो रोटी से ही भर जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/CncNqoogVYr/
यूजर्स के रिएक्शन

इस मीम वीडियो में जेठालाल औऱ शार्क टैंक के जजेस की बातों को ऐसे एडिट किया गया है, कि लगता है सच में जेठा उनसे ही बात कर रहा है. ये वीडियो काफी मजेदार है. इसपर शो के जज अमन गुप्ता ने कमेंट करते हुए लिखा, हाहा..लव दिथ. इसपर एक यूजर ने लिखा, बोट का आधा रेवेन्यू गडा इलेक्ट्रॉनिक्स से ही आता है भाई. एक यूजर ने लिखा, वह शार्क के अपने बिजनेस में निवेश करने आया था. एक यूजर ने लिखा, शार्क टैंक का उल्टा चश्मा.

Also Read: TMKOC: टीवी से दूर होने पर भी दयाबेन यानी दिशा वकानी के पास है करोड़ों की संपत्ति,नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप
कई शोज में काम कर चुके है जेठालाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी, शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म वन 2 का 4 में भी काम कर चुके है. इसके अलावा वो सल��ान खान की फिल्म हम आपके है कौन में भोला प्रसाद के रोल में दिखे थे. दिलीप ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. अक्षय कुमार के साथ वो फिल्म खिलाड़ी 420 में भी नजर आ चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >