Gadar को लेकर बड़ा अपडेट, तारा सिंह-सकीना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करते देख पाएंगे दर्शक

Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 15 जून को दुनिया भर में सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज होगी. दर्शक बड़े पर्दे पर तारा सिंह और सकीना की लवस्टोरी को देख पाएंगे.

Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर तो आप सभी को याद ही होगी. अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है, दर्शकों को एक बार फिर तारा सिंह और सकीना का रोमांस बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. जी हां ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 15 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने वाली है.

सनी देओल की गदर फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

एक अधिकारी ने बताया कि इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होगा, लेकिन इससे ठीक दो महीने पहले, विभाजन पर आधारित ड्रामे ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को फिर से रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जिन्होंने जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित मूल फिल्म को भी निर्देशित किया था.

गदर 2 की उत्सुकता बढ़े इसलिए ऐसा कर रहे हैं मेकर्स

प्रोडक्शन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को 15 जून 2001 को रिलीज किया गया था. फिर से इस फिल्म को इसी दिन रिलीज करने का निर्णय इसलिए किया गया ताकि ‘गदर 2’ के लिए लोगों में उत्सुकता हो. जी स्टूडियोज के अधिकारी के अनुसार, ‘गदर’ के दूसरे भाग की रिलीज से पहले जी स्टूडियोज ने, इसके पहले भाग को उसी तरह डिजिटल माध्यम से संरक्षित कर नए प्रारूप में रिलीज करने की योजना बनाई है जैसे ‘अवतार’ को फिर से रिलीज किया गया था. फिल्म 15 जून को पुन: रिलीज की जाएगी.

तारा सिंह-सकीना फिर करेंगे रोमांस

पीटीआई से बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह ‘गदर’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने को लेकर खुश हैं. उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि लोग ‘गदर’ देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं. जिस तरह ‘अवतार’ और ‘बाहुबली’ को पुन: रिलीज किया गया, उसी तरह ‘गदर’ भी पुन: रिलीज होगी. हम इसके लिए चीजों की योजना बनाने की प्रक्रिया में हैं.

Also Read: Gadar 2: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी गदर 2, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के साथ कड़ी टक्कर, जानें लेटेस्ट अपडेट
ये है गदर की कहानी

‘गदर: एक प्रेम कथा’ एक सिख युवक तारा सिंह (सन्नी देओल) की कहानी है, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है. सीक्वल में, सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे. ‘गदर’ फिल्म और आमिर खान अभिनीत ‘लगान’ एक ही दिन रिलीज हुई थीं. इसे उस दौर में बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी लड़ाई कहा गया था. बहरहाल, दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुईं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थीं. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >