Gadar 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर होगी सुपरहिट! मेकर्स ने निकाला ये जबरदस्त आइडिया

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म के प्रमोशन में स्टारकास्ट लग गए है. इस बीच मूवी को लेकर नया अपडेट आ गया है जिसे जानकर यूजर्स खुश हो जाएंगे.

Gadar 2: अनिल शर्मा के निर्माण और निर्देशन में बनी गदर एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दिया था. मूवी ब्लाकबस्टर रही थी. इसके गाने लोगों की जुबां पर अबतक है. अब एक बार फिर से गदर 2 रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म अगस्त में रिलीज होगी, लेकिन सनी देओल और अमीषा पटेल अभी से इसके प्रमोशन में लग गए है. अब कहा जा रहा है कि इसे हिट कराने के लिए मेकर्स ने खास योजना बनाई है.

‘गदर 2’ होगा खास

‘गदर’ कई वजहों से सुपरहिट रही थी. इसके डायलॉग, गाने, दमदार एक्शन, म्यूजिक ने इसे खास बना दिया था. फिल्म का हर गाना आज भी लोगों की जुबां पर है. ‘मैं निकला गड्डी लेके’, ‘मुसाफिर जाने वाले’ और ‘उड़ जा काले कावा’ गाने लोगों को सबसे ज्यादा पसन्द आए थे. ‘उड़ जा काले कावा’ गाना गदर की यूएसपी थी और अब एक बार फिर से इस सॉन्ग को मेकर्स गदर 2 में लेकर आ रहे है. बता दें कि उस समय मूवी के हिट होने में गानों की भी अहम भूमिका रही थी.

मेकर्स ने ‘गदर 2’ को हिट कराने के लिए खोजा ये आइडिया?

एक बार फिर से गदर 2 के मेकर्स ‘उड़ जा काले कावा’ की लोकप्रियता इस फिल्म में भुनाने की कोशिश कर रहे. बॉलीवुलाइफ की एक सूत्र ने बताया कि ‘उड़ जा काले कावा’ गदर एंथम की तरह है, यह तारा और सकीना की प्रेम कहानी और एक-दूसरे के साथ रहने के लिए निर्धारित जीवन को बताता है. गदर 2 इसके बिना अधूरी रहेगा. गाने को प्रीति उत्तम, उदित नारायण और निहार एस ने अपनी आवाज दी है. उत्तम सिंह ने संगीत दिया था और गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे.

Also Read: जब सनी देओल को इस एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़! गदर फेम तारा सिंह के उड़ गए थे होश, वजह जान चौंक जाएंगे आप
‘गदर 2’ में होगा कौन-कौन?

सूत्र की मानें तो फिल्म में गाना एक महत्वपूर्ण बिंदु पर आएगा और जहां यह पुरानी यादों को ताजा करेगा. वहीं यह कहानी को एक नयी दिशा में भी ले जाएगा. आपको याद होगा कि गदर में इस गाने के दो वर्जन थे, जिसे सनी देओल और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया था. अब गदर 2 में ये गाना रिक्रिएट होकर कैसा बनेगा, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा. बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज हो रहे फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वधावा भी नजर आएंगे.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ में नहीं दिखेंगे ये 4 चेहरे, अशरफ अली सहित दर्शक इन कलाकारों को करेंगे मिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >