Bollywood & TV LIVE Updates : अजय देवगन ने शुरू की फिल्म ”THANK GOD” की शूटिंग

Bollywood & TV LIVE Updates : बीते सोमवार को ऐसी खबरें आई थी कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की मुंबई स्थित बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. कोविड -19 संक्रमण की वजह से बिल्डिंग को सील किया गया था. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ (Alaya F) ने अपनी बेहद ग्लैमरस तसवीर शेयर की है. तसवीर में उनका अंदाज फैंस को काफी भा रहा है. ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

Live Updates
11:21 PM. 13 Jul 21 5:51 PM. 13 Jul

अजय देवगन ने शुरू की फिल्म ”THANK GOD” की शूटिंग

अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों लगातार अपनी बची हुई फिल्मों की शूटिंग करने में लगे हुए हैं. जहां एक्टर ने आज अपनी अगली फिल्म ‘थैंक गॉड’ की शूटिंग को शरू किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की अनुसार मुंबई में अजय देवगन की इस फिल्म के लिए लिए एक बड़ा सेट लगाया गया है जो स्वर्ग की तरह बनाया गया है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ हमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और रकुल प्रीत (Rakul Preet) भी नजर आएंगे.

11:21 PM. 13 Jul 21 5:51 PM. 13 Jul

कॉकेटल फिल्म की रिलीज के 9 साल हुए पूरे, Deepika Padukone ने कही ये बात

9 Years of Cocktail: कॉकेटल फिल्म की रिलीज के 9 साल पूरे हो गए है, ऐसे में दीपिका ने बीते दिनों को याद किया. फिल्म के बारे में बात करते हुए, दीपिका ने साझा किया, मैंने हमेशा माना है कि जब आप अपने हर किरदार में खुद का एक छोटा सा हिस्सा डालते हैं, तो आप उस करैक्टर का एक हिस्सा हमेशा अपने साथ रखते हैं. वेरोनिका हमेशा मेरे द्वारा निभाए गए सबसे खास पात्रों में से एक रहेगी;

9:34 PM. 13 Jul 21 4:04 PM. 13 Jul

तूफान का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

9:34 PM. 13 Jul 21 4:04 PM. 13 Jul

नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स

सिंगर नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. इस खास मौके पर नेहा ने पोस्ट कर लिखा, ‘मैं खुश नहीं, बेहद खुश हूं. आप अपनी नेहू को जितना प्यार देते हो उसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती. आप हो तो नेहा कक्कड़ है. आप सभी को बहुत-बहुत थैंक्यू. खासकर मेरे स्पेशल #NeHearts का. लव यू ऑल.’

https://www.instagram.com/p/CRQQyPWjmFi/

9:34 PM. 13 Jul 21 4:04 PM. 13 Jul

आसिम रियाज का नया गाना ‘स्काई हाई’ रिलीज

आसिम रियाज का नया गाना ‘स्काई हाई’ रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. गाने में उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना और भाई उमर रियाज भी नजर आ रहे है. इस गाने को फैंस काफी पसन्द कर रहे है.

9:34 PM. 13 Jul 21 4:04 PM. 13 Jul

मंदिरा बेदी के साथ मौनी की तसवीर वायरल

हाल ही में मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हुआ है. ऐसे में मंदिरा के लिए ये मुश्किल वाला समय है. उनकी दोस्त और एक्ट्रेस मौनी रॉय उन्हें हिम्मत दे रही है. मौनी ने मंदिरा के साथ कुछ तसवीर शेयर की है, जो वायरल हो रही है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी मजबूत बच्ची.‘

https://www.instagram.com/p/CRQKiUMpSgE/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : बीते सोमवार को ऐसी खबरें आई थी कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की मुंबई स्थित बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. कोविड -19 संक्रमण की वजह से बिल्डिंग को सील किया गया था. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ (Alaya F) ने अपनी बेहद ग्लैमरस तसवीर शेयर की है. तसवीर में उनका अंदाज फैंस को काफी भा रहा है. ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >