Dhanbad News: अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर निरसा के शुभम कुमार कश्यप

Dhanbad News: शुभम इसके पहले दो बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मानित हो चुके हैं. वर्ष 2018 में भारत सरकार के चुनाव आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में उन्हें सम्मानित किया गया था. राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.

Dhanbad News: धनबाद के निरसा प्रखंड के अंतर्गत सिनेमा हॉल राजा कोलियरी रोड स्थित विद्यासागर कॉलोनी निवासी शिक्षक पवन कुमार सिंह के छोटे पुत्र बैंक कर्मी शुभम कुमार कश्यप सोमवार को रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट में बैठेंगे. शुभम की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे निरसा में जश्न का माहौल बना हुआ है. शुभम के पिता पवन कुमार सिंह जामताड़ा जिला के अंतर्गत देवलबाड़ी स्थित मध्य विद्यालय में सरकारी शिक्षक हैं. माता रंजू देवी गृहणी है.

पंजाब नेशनल बैंक में काम करते हैं शुभम कुमार कश्यप

शुभम पश्चिम बंगाल के नदिया जिला स्थित कृष्णानगर में पंजाब नेशनल बैंक में सहायक प्रबंधक हैं. पवन कुमार सिंह के दो पुत्र एवं एक पुत्री है. बड़ा पुत्र चिरंजीव कुमार ब्राजील में इंजीनियर है. छोटा पुत्र शुभम कुमार कश्यप सहायक प्रबंधक. शुभम की स्कूली शिक्षा निरसा से ही हुई है. वर्ष 2020 में आईबीपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी मिली.

Also Read: कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी फंसने का झांसा देकर ठग लिए दो लाख रुपए, मामले की जांच में जुटी पुलिस
कई प्रतियोगिता में सम्मानित हो चुके हैं शुभम

शुभम इसके पहले दो बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मानित हो चुके हैं. वर्ष 2018 में भारत सरकार के चुनाव आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में उन्हें सम्मानित किया गया था. नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है. बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में मेधावी शुभम की इच्छा आईएएस अधिकारी बनने की थी.

बचपन से ही कौन बनेगा करोड़पति देखते थे शुभम

शुभम के माता-पिता बताते हैं कि वह बचपन से ही कौन बनेगा करोड़पति देखता था. अपने माता-पिता से अक्सर कहता था कि एक दिन वह अवश्य केबीसी की हॉट सीट पर बैठेगा. पिछले दिनों वह कौन बनेगा करोड़पति के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हुए. सही समय 40 सेकेंड के अंदर एवं केबीसी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में वह सफल होते चले गये. 10 अक्टूबर को शुभम अपने माता-पिता के साथ मुंबई गये थे.

निरसा लौट आये शुभम के माता-पिता

शुभम के माता-पिता निरसा लौट आये हैं. शुभम आज हॉट सीट पर बैठेगा. शुभम के परिवार के लिए यह किसी जश्न से कम नहीं है. पूरे निरसा में उत्साह का माहौल है. निरसा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह सहित अन्य उनके घर पहुंचकर शुभम की इस सफलता के लिए उनके माता-पिता को बधाई दी.

बेटे की सफलता से उत्साहित हैं शुभम के माता-पता

शुभम के पिता पवन सिंह एवं माता रंजू देवी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि बचपन से ही शुभम आज्ञाकारी, मेधावी एवं अनुशासित है. अगर किसी चीज के बारे में जानने की सोच लेता, तो अपनी जिज्ञासा शांत किये बगैर नहीं मानता. किताबें पढ़ना और अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना उसकी हॉबी है. शुभम के माता-पिता ने कहा कि बच्चे की सफलता से वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. समाज को संदेश दिया कि आधा पेट खाकर भी बच्चों को शिक्षित करें. शिक्षा से ही गरीबी एवं अशिक्षा को दूर कर सकते हैं. लॉकडाउन में शुभम ने पंजाब नेशनल बैंक निरसा शाखा में भी कुछ दिन काम किया था. इस शाखा के कर्मी आज बैंक के समीप ही प्रोजेक्टर पर कौन बनेगा करोड़पति देखेंगे.

रिपोर्ट- अरिंदम, निरसा, धनबाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >