Jharkhand News: रजरप्पा में दीपावली की रात तांत्रिकों ने की साधना, रात भर हुई मां छिन्नमस्तिके की पूजा

Jharkhand News: काली पूजा को लेकर यहां मां छिन्नमस्तिके देवी की विशेष पूजा की जाती है. काली पूजा की वजह से रात भर यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है. सुबह से ही झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम, मध्य प्रदेश से श्रद्धालु, साधक व तांत्रिक यहां पहुंचने लगे थे.

झारखंड में एक ऐसा मंदिर है, जो साल में सिर्फ एक बार रात में खुलता है. दीपावली की रात को. जी हां. राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिला में स्थित रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके के मंदिर में दिवाली को छोड़ दें, तो कभी रात में पूजा नहीं होती. दीपावली व अमावस्या की रात को मां काली की पूजा की जाती है. इस अवसर पर इस वर्ष भी रजरप्पा के छिन्नमस्तिके मंदिर में सोमवार की रात को भक्तों का तांता लगा रहा. रात भर श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना की.

रजरप्पा में हुई आकर्षक विद्युत सज्जा

दूर-दराज के इलाके से भी आये लोगों ने मां छिन्नमस्तिके के दर्शन किये. पूजा-अर्चना की. सोमवार को अहले सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गयी. दोपहर में भोग लगाया गया. वहीं, संध्या में शृंगार व आरती की गयी. दीपावली की वजह से पूरे मंदिर क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी थी. मंदिर क्षेत्र में ‘साकाली तोमार इच्छा, इच्छा माई तारा तुमी तोमार कोर्मो तुमी कोरो मां…’ भजन एवं मंत्रोच्चार होता रहा.

Also Read: Jharkhand News: रजरप्पा के अलावा झारखंड के इस जिले में भी है मां छिन्नमस्तिके देवी का मंदिर, जानें इसकी महता
दिवाली की रात रजरप्पा में होती है विशेष पूजा

गौरतलब है कि काली पूजा को लेकर यहां मां छिन्नमस्तिके देवी की विशेष पूजा की जाती है. काली पूजा की वजह से रात भर यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है. सोमवार सुबह से ही झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु, साधक व तांत्रिक यहां पहुंचने लगे थे.

नारियल की बलि देकर तांत्रिकों ने की तंत्र साधना

साधकों और तांत्रिकों ने भैरवी-दामोदर के संगम में स्नान करने के बाद मां भगवती की पूजा-अर्चना की और नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. वहीं, मंदिर परिसर के 13 हवन कुंडों के अलावा भैरवी-दामोदर के किनारे एकांतवास में तांत्रिक, साधक व श्रद्धालु हवन, यज्ञ, जप व पाठ करते रहे. मंदिर न्यास समिति ने भक्तों के बीच भोग का वितरण किया.

Also Read: रामगढ़ का रजरप्पा मंदिर खुलवाने को लेकर उपवास पर बैठे भाजपाई, हजारीबाग सांसद व विधायक का मिला साथ
भव्य भंडारा का किया आयोजन

मंगलवारी ग्रुप ने भव्य भंडारा का आयोजन किया. यहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारा के आयोजन में पवन कुमार दांगी, रामलाल महतो, विनोद दांगी, जगदीश महतो, अनिल महतो, मेघु दांगी, मेहरू दांगी, रामू दांगी, हरीश कुमार, आनंद पासवान, शंकर अग्रवाल, शिवशंकर, प्रकाश दांगी, कारू, पप्पू कुमार, संतोष रजक, प्रदीप सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

रिपोर्ट- सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >