SA vs ZIM T20: बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच रद्द, 1-1 अंक से करना होगा संतोष

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (24 अक्टूबर) दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे (ZIM vs SA ) के बीच मुकाबला खेला गया. शुरू में बारिश के कारण मैच को 9-9 ओवर का किया गया. बाद में दूसरी इंनिंग में फिर बारिश हुई और मैच को सात-सात ओवर का कर दिया गया. सात ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 64 रनों का लक्ष्य दिया गया. लेकिन तीन ही ओवर का मैच खेला जा सका. दक्षिण अफ्रीका ने तीन ही ओवर बल्लेबाजी की और 51 रन ही बना सकी. फिर बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा.

Live Updates
11:19 PM. 24 Oct 22 5:49 PM. 24 Oct

मैच रद्द, एक-एक अंक से करना होगा संतोष

बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका को सात ओवर में 64 रन का लक्ष्य दिया गया था. लेकिन तीन ही ओवर का मैच हो पाया और दक्षिण अफ्रीका ने 51 रन बनाये. दुबारा मैच शुरू नहीं हो पाया और अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया. अब दोनों टीमों को एक-एक रन से संतोष करना होगा. क्विंटन डिकॉक ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले ही ओवर में 23 रन बना डाले और उन्होंने 18 गेंद पर 47 रन बनाये.

11:19 PM. 24 Oct 22 5:49 PM. 24 Oct

बारिश की वजह से फिर रुका मैच

बारिश की वजह से मैच को एक बार फिर रोक दिया गया है. मैच अब सात-सात ओवरों का कर दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 1.1 ओवर में 24 रन बना लिये हैं. जीत के लिए टीम को 34 गेंद में 37 रन बनाने हैं.

11:19 PM. 24 Oct 22 5:49 PM. 24 Oct

क्विंटन डिकॉक ने पहले ही रन बना डाले 23 रन

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पहले ही ओवर में 23 रन बना डाले. उन्होंने पहली गेंद पर चौके से शुरुआत की और फिर लगातार बाउंड्री लगाये. गेंदबाज तेंदई चतारा थे. यह वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ है जब पहले ओवर में 23 रन बने हों. डिकॉक ने चार चौके और एक छक्का लगाया.

10:28 PM. 24 Oct 22 4:58 PM. 24 Oct

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए बनाने होंगे 80 रन

जिम्बाब्वे ने खराब शुरुआत के बावजूद नौ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिये. दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए नौ ओवर में 80 रन बनाने होंगे. वेस्ले मधेवेरे ने 35 रनों की शानदार पारी खेली.

10:17 PM. 24 Oct 22 4:47 PM. 24 Oct

सीन विलियम्स आउट, जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका

जिम्बाब्वे की शीर्ष बल्लेबाजी ढेर हो गयी है. चौथे ओवर में ही टीम को चौथा झटका लगा है. सीन विलियम्स एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 19 रन है.

10:17 PM. 24 Oct 22 4:47 PM. 24 Oct

जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका, सिकंदर रजा बिना खाता खोले आउट

सिकंदर रजा बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लगा है. लुंगी एनगिडी को एक ही ओवर में दूसरी सफलता मिली है.

मुख्य बातें

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (24 अक्टूबर) दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे (ZIM vs SA ) के बीच मुकाबला खेला गया. शुरू में बारिश के कारण मैच को 9-9 ओवर का किया गया. बाद में दूसरी इंनिंग में फिर बारिश हुई और मैच को सात-सात ओवर का कर दिया गया. सात ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 64 रनों का लक्ष्य दिया गया. लेकिन तीन ही ओवर का मैच खेला जा सका. दक्षिण अफ्रीका ने तीन ही ओवर बल्लेबाजी की और 51 रन ही बना सकी. फिर बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >