Sonali Phogat Death मामले में कल हिसार में फिर होगी खाप महापंचायत, दो आरोपियों की बढ़ी रिमांड

Sonali Phogat Death Case: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या मामले को लेकर बार फिर खाप पंचायत बैठ रही है. शनिवार यानी कल हरियाणा के हिसार में महापंचायत आयोजित की जा रही है. इससे पहले 11 सितंबर को भी खाप का आयोजन किया गया था जिसमें मामले को लेकर CBI जांच की मां की गई थी.

Sonali Phogat Death Case: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्याकांड मामले में एक बार फिर खाप पंचायत बैठ रही है. शनिवार को हरियाणा के हिसार में महापंचायत होगी. इस महापंचायत में सोनाली फोगाट के परिवार वाले किसान आंदोलन के दौरान सोनाली फोगाट के एक बयान पर सफाई देंगे. इसे साथ ही महापंचायत में सोनाली फोगाट की कथित हत्या को लेकर भी चर्चा की जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच सीबीआई से कराने के लिए 11 सितंबर हिसार में खाप पंचायत बुलाई गई थी.

सीबीआई जांच की मांग को लेकर हुई थी खाप पंचायत: गौरतलब है कि बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर हिसार में यह महापंचायत बुलाई गई थी. खाप पंचायत में सोनाली फोगाट के परिवार ने कथित हत्या की जांच को लेकर असंतुष्टि जताई थी. साथ ही परिवार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी.

दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी: इधर सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा की एक अदालत ने आज यानी शुक्रवार को इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी है. इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मापुसा न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम श्रेणी ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन तक के लिए बढ़ा दी है. दोनों आरोपियों को कोलवाले स्थित केंद्रीय कारागार में बंद किया गया है.

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट को बीते 23 अगस्त को अंजुना स्थित एक अस्पताल में मृत अवस्था में ले जाया गया था. पुलिस ने दावा किया कि उन्हें पानी में मिलाकर कोई ‘आपत्तिजनक पदार्थ’ पीने के लिए दिया गया था. वहीं,  अधिकारियों ने कहा कि सांगवान और सिंह से जेल में पूछताछ करने की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका को अदालत ने मंजूर कर लिया है. इस मामले की जांच के लिए सीबीआई की एक टीम गोवा में मौजूद है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: UNHRC ने यूक्रेन में युद्ध अपराध के सबूत मिलने का किया दावा, स्वतंत्र जांच का भारत ने भी किया समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >