शहनाज गिल पर आखिर क्यों भड़की सोना महापात्रा? बोली- ‘मुझे नहीं पता कि…’, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अपनी दिल की बात सामने रखने से पीछे नहीं हटती. लेटेस्ट में उन्होंने शहनाज गिल को लेकर ऐसा ट्वीट किया, जो देखते ही देखते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. ट्वीट में उन्होंने साजिद खान का भी जिक्र किया है.

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती. सोना को उनकी बेबाक राय के लिए जाना जाता है. इस समय सिंगर का एक ट्वीट लोगों की नजर में आ गया है. इसमें उन्होंने बिग बॉस फेम शहनाज गिल पर कटाक्ष किया है. शहनाज का साजिद खान को बिग बॉस 16 में सपोर्ट करना नहीं भाया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है.

शहनाज गिल पर भड़कीं सोना महापात्रा

शहनाज गिल का कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में शहनाज किसी कार्यक्रम में प्रदर्शन कर रही थी, जहां उन्होंने अजान सुनते ही अपना गाना बन्द कर दिया था. सना का ऐसा करना यूजर्स को काफी पसन्द आया था और सबने उनकी काफी तारीफ की थी. जिसके बाद सोना महापात्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘शहनाज गिल के सम्मान के कार्य के लिए सभी ट्विटर प्रशंसा ने आज मुझे उसके एक यौन शोषण के अपराधी साजिद खान का समर्थन याद दिला दिया. काश वो अपनी बहनों की थोड़ी इज्जत रखती.


शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है?

सोना महापात्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक बार ट्वीट कर लिखा, ‘प्यारे ट्रोल्स जैकलीन जैसी एक और एक्ट्रेस के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है? अभी के लिए तो वह बस एक टीवी रियलिटी शो के अलावा कुछ भी नहीं हैं, लेकिन मैं उन महिलाओं के तौर-तरीकों को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं.’

शहनाज गिल की फिल्म

कुछ समय पहले शहनाज गिल और गुरु रंधावा का मून राइज सॉन्ग रिलीज हुआ था. गाने को गुरु ने गाया, कंपोज और लिखा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. इसमें पूजा हेगड़े, राघव जुव्याल और पलक तिवारी भी होंगे. यह फिल्म 2023 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >