Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर, सामने आया खूंखार लुक, आप भी देखें

Singham Again: रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म से अर्जुन कपूर का खूंखार लुक जारी किया गया. जहां एक्टर विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

बॉलीवुड के टॉप मोस्ट डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने साल 2011 की एक्शन फिल्म सिंघम के साथ ‘हाई-ऑक्टेन’ कॉप यूनिवर्स की नींव रखी थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर इतिहास रच दिया था. बाद में फिल्म निर्माता ने सिंघम 2 के रूप में सीक्वल लाकर धमाल मचाया. अब रोहित शेट्टी सिंघम 3 के साथ वापसी के लिए करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस बार कई नए और बड़े चेहरे दर्शकों को देखने को मिलेंगे. आज मेकर्स की ओर से अर्जुन कपूर के लुक को रिवील कर दिया गया. बीते कई दिनों से खबरें आ रही थी कि एक्टर फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे. अब इस बात की पुष्टि हो गई है.

विलेन बनकर धमाका करेंगे अर्जुन कपूर

सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर की दो फोटोज शेयर की गई. पहले में अभिनेता एक इंटेंस लुक और खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ में एक तलवार है और दातों में खून लगा हुआ है. ऑल ब्लैक लुक में फैंस को उनका ये लुक काफी ज्यादा पसंद आया. वहीं दूसरी फोटो में अर्जुन को रणवीर सिंह के साथ खड़ा देखा जा सकता है. जहां दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही होगी…#सिंघमअगेन.”

https://www.instagram.com/p/C3UE7lqSV77/?utm_source=ig_embed&ig_rid=78aa2030-21ff-47b7-88ff-297c69f12557&img_index=1
Also Read: Singham Again: रोहित शेट्टी ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी मूवीज को बिल्कुल भी किसी को…

शैतान बनकर आएंगे अर्जुन कपूर

पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, “इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है… लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं – अर्जुन कपूर का परिचय!” रणवीर सिंह ने भी तस्वीरों को कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा, “मेरे बाबा सबसे खराब!!!” इधर फैंस भी एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सिंघम अगेन के लिए कितना उत्साहित हूं.. मैं बता नहीं सकता और अर्जुन कपूर का ये लुक, तबाही मचने वाली है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अर्जुन बाबा के नए लुक को लेकर हर तरफ तीव्र उत्साह!दूसरी तस्वीर में गुंडे वाली वाइब आई.”

सेलेब्स भी कर रहे हैं रिएक्ट

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सभी पुलिस वालों के खिलाफ जाना और बाबा को अपने खिलाफ देखना… इंतजार के लायक… तू तबाही मचायेगा, सब को इशारों पे नाचायेगा!तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं मेरे दोस्त.”खून से लथपथ अर्जुन कपूर के लुक की हर जगह तारीफ हो रही है. जहां अभिनेता वरुण धवन ने हाथ उठाने वाला इमोजी दिया, जबकि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने फायर वाले इमोजी भेज अपनी एक्साइटमेंट को दिखाया.

सिंघम अगेन के बारे में

निर्देशक रोहित शेट्टी का पुलिस कॉप सिंघम अगेन, फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त और सिंघम रिटर्न्स (2014) की अगली कड़ी के साथ वापस आएगा. फिल्म की अनाउंसमेंट सितंबर 2017 में सिंघम 3 से की गई थी, और ऑफिशियल टाइटल की घोषणा दिसंबर 2022 में की गई थी. सिंघम अगेन अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ कैमियो में दिखाई देंगे. दीपिका पादुकोण ने शक्ति शेट्टी का किरदार निभाकर इस सिनेमाई ब्रह्मांड में पहली महिला पुलिसकर्मी के रूप में इतिहास रचा.

Also Read: Singham 3: ‘सिम्बा’ के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट…

अजय देवगन का पहला लुक हुआ था आउट

बता दें कि हर गुजरते दिन के साथ सिंघम अगेन को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है. रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित पुलिस ड्रामा जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म से अजय देवगन का पहला लुक जारी किया, जो भयंकर पुलिस वाले सिंघम के रूप में अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं. उन्होंने अपना फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, “शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही! सबका पसंदीदा पुलिसकर्मी, बाजीराव सिंघम वापस आ गया है!…सिंघम फिर से…”पोस्टर में अजय देवगन को एक रॉ, रग्ड और बोल्ड लुक में देखा जा सकता है, जिसमें उनके किरदार की आंखों में आग है और साइड में एक शेर की तसवीर भी है. अजय देवगन ने कहा, वह पराक्रमी है… वह शक्ति है, वह खतरा है वह ताकत है फिर दहाड़ेगा सिंघम!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >