Sidharth Malhotra-Kiara Advani का मंडप खूबसूरत फूलों से सज-धजकर तैयार! सूर्यगढ़ पैलेस से पहली तसवीर आई सामने

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे. गेस्ट वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गई है. अब पैलेस से मंडप की कुछ तसवीरें वायरल हुई है.

Kiara Advani Sidharth Malhotra wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा​और कियारा आडवाणी बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लव बर्ड्स जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे. शादी की रस्में शुरू हो गई है. उनकी शादी में कई बड़े सेलेब्स शामिल हो रहे है. इसमें शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, करण जौहर, ईशा अंबानी का नाम शामिल है. अब वेडिंग वेन्यू से शादी के मंडप की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

शादी का मंडप हुआ वायरल

कियारा-सिद्धार्थ की शादी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. सभी कपल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. अब सूर्यगढ़ पैलेस से कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें हमें खूबसूरत सा मंडप देखा जा सकता है. ये मंडप पिंक कलर की थीम को ध्यान में रखते हुए डेकोरेट किया गया है. हर तरफ रंग बिरंगे फूल है, जिसे देखकर किसी का भी मन खुश हो जाएगा. चारो तरफ लाइट्स लगे हैं. मेहमानों के बैठने के लिए पिंक-व्हाइट सोफा लगा हुआ है. ये मंडप किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं है.


शादी में होगा ये मेन्यू

इस बीच, हमें शादी के खाने के मेन्यू पर एक अपडेट मिला है. शादी के मेन्यू में स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन जैसे दाल बाटी चूरमा और भी बहुत कुछ शामिल है. आठ प्रकार का चूरमा, पांच प्रकार की बाटी और अधिक स्वादिष्ट स्थानीय भोजन मेहमानों को परोसा जाएगा. इसके अलावा अवधी स्पेशलिटीज और रॉयल राजपुताना खाने की तैयारी की जाएगी. साथ ही, राजस्थानी और पंजाबी सर्दियों के व्यंजन भी होंगे.

Also Read: Sidharth-Kiara Wedding LIVE: कियारा आडवाणी के हाथों में लगी सिड के नाम की मेहंदी, शादी का शेड्यूल आया सामने
हनीमून पर नहीं जाएंगे कपल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि जब दोनों शादी के बाद सूर्यगढ़ से लौटेंगे तो उन्हें कई सारे रस्में निभानी है. कपल को पंजाबी और सिंधी परिवारों के रीति-रिवाज निभाने है. इसके अलावा कपल के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट भी है, जिन्हें लेकर वो बिजी चल रहे है. वहीं, ऐसी चर्चा भी है कि कपल हनीमून के लिए मालदीव जा सकते है. हालांकि ऐसा कुछ तय नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >