सावन की दूसरी सोमवारी आज, शिव मंदिरों में भीड़

पहाड़ी मंदिर में स्थिति ऐसी है कि यहां हजाराें की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. देर रात से श्रद्धालु यहां से आसपास की नदियों से जल लेकर पहुंचे हैं.

Shravan 2022: आज सावन की दूसरी सोमवारी है. सोमवारी को लेकर शहर के सारे शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पहाड़ी मंदिर में स्थिति ऐसी है कि यहां हजाराें की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. देर रात से श्रद्धालु यहां से आसपास की नदियों से जल लेकर पहुंचे हैं. भीड़ नियंत्रण को लेकर यहां ट्रैफिक पुलिस से लेकर एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संगठनों के लोग मुस्तैद हैं.

अर्घा सिस्टम से हुआ जलाभिषेक

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य मंदिर में अर्घा से जलाभिषेक किया जा रहा था. कांवरिया यहां आकर जल डालकर आगे निकल रहे थे. पूरा मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान था.

Also Read: Sawan 2022 : साहिबगंज में मोतीझरना की गुफा में विराजमान हैं महादेव, दर्शन के लिए ऐसे पहुंचें मोतीनाथ धाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >