गढ़वा में मवेशी काटने का मामला: आरोपियों की दुकानों को जलाया, खरौंधी बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल

Jharkhand News: इस घटना की वजह से आसपास के दुकानदार भयभीत हैं. दुकनदारों ने कहा कि जिस तरह से आगजनी की गयी है, उससे कई दुकानों को क्षति पहुंच सकती थी. आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद कराने के दौरान ही इन दुकानों को रविवार को सुबह में भी क्षतिग्रस्त कर दिया था.

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिला में मवेशी काटने के आरोपियों की दुकान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. दुकानें जलकर खाक हो गयीं. गनीमत यह रही कि आसपास की दुकानों में आग नहीं लगी. मामला खरौंधी थाना क्षेत्र के खरौंधी बाजार का है. रविवार देर रात अज्ञात लोगों की ओर से की गयी आगजनी में 5 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. इन 5 दुकानों में एक दुकान डीसी प्रजापति एवं चार दुकानें आरोपियों की थीं.

एक दिन पहले ही दुकानों में लोगों ने की थी तोड़फोड़

इससे पहले रविवार की सुबह ही आक्रोशित लोगों ने मवेशी काटने के आरोपियों की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की थी. इस दौरान डीसी प्रजापति की भी दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी थी. बताया जाता है कि रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अज्ञात लोगों ने दुकानों में आग लगा दी.

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा में मवेशी काटने पर तनाव, ग्रामीणों ने आरोपी की दुकान में की तोड़फोड़, थाना घेरा

इस तरह देर रात ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

दुकान में आग लगने के बाद विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे रमेश जायसवाल ने आग बुझाने का प्रयास किया. उनके प्रयास से ही आसपास की 5-7 दुकानें जलने से बच गयीं. गश्ती पर निकले थाना प्रभारी भी उधर से गुजर रहे थे. उन्होंने भी पहल की और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. जिन लोगों की दुकानें जली हैं, उनके नाम मनव्वर अंसारी, अजमेर अंसारी, सजमेर अंसारी एवं गुड्डू अंसारी हैं.

आगजनी की घटना के बाद दुकानदारों में भय का माहौल

आगजनी की इस घटना की वजह से आसपास के दुकानदार भयभीत हैं. दुकनदारों ने कहा कि जिस तरह से दुकानों में आग लगायी गयी है, उससे कई दुकानों को क्षति पहुंच सकती थी. रविवार को ही आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद कराने के दौरान इन दुकानों में तोड़फोड़ की थी. इसके बाद रात में कुछ अज्ञात लोगों ने दुकानों में आग लगा दी.

Also Read: Jharkhand news: संतान नहीं होने पर पत्नी को जिंदा जलाया, गढ़वा के रंका में आरोपी पति विकास साव गिरफ्तार

दुकान जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दुकानदारों ने मांग की है कि जिन लोगों ने दुकानों में आग लगायी है, उनकी पहचान करके उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गश्ती के दौरान हमलोगों ने देखा कि दुकानें जल रहीं हैं. आग फैलने से रोकने केलिए सिपाहियों एवं ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी ला-लाकर आग को बुझाया. उन्होंने कहा कि आगजनी करने वाले लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

गढ़वा के खरौंधी से अभिमन्यू कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >