Shehzada: कार्तिक आर्यन ने शहजादा के लिए ली मोटी रकम, कृति सेनन के हाथ लगे इतने करोड़, फीस सुन हो जाएंगे दंग

Shehzada: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शहजादा में कार्तिक कॉमेडी के साथ-साथ कृति सेनन संग रोमांस करते दिखाई देंगे. आईये जानते हैं फिल्म के लिए स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है...

Shehzada: कार्तिक आर्यन और कृति सनोन स्टारर फिल्म शहजादा का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. फिल्म में कार्तिक जहां चॉकलेटी बॉय के रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं कृति हमेशा की तरह काफी ग्लैमरस लग रही हैं. जब से फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हुआ है, फैन्स इसे देखने के लिए वेट नहीं कर पा रहे थे. आइये जानते हैं फिल्म में काम करने के लिए स्टार्स ने कितनी फीस ली है…

कार्तिक आर्यन

शहजादा फिल्म के प्रमुख अभिनेता, कार्तिक आर्यन, विवान सिंघानिया और आशीष अवस्थी की दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे. खबरों के मुताबिक, अभिनेता ने फिल्म के लिए 20 करोड़ चार्ज किए हैं.

https://www.instagram.com/p/Corh2LxPtE1/?hl=en
कृति सेनन

कृति सेनन जिया सेनगुप्ता का किरदार निभाती नजर आएंगी. ट्रेलर में कृति सेनन का लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था. वह अपनी दमदार डायलॉग और हॉट अदाओं से लाइमलाइट में बनी हुई है. कथित तौर पर, फिल्म में उनके किरदार के लिए 5 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिए हैं.

परेश रावल

टैलेंट के पावरहाउस परेश रावल इस अपकमिंग फिल्म में अपने किरदार से दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस किरदार को निभाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

https://www.instagram.com/p/CoproZnjacz/?hl=en
मनीषा कोइराला

इसमें कोई शक नहीं, हम अभिनेत्री मनीषा कोइराला को फिल्म में एक्टिंग करते हुए देखेंगे. वह आगामी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार के रूप में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. कथित तौर पर, उन्होंने 1 करोड़ चार्ज किए हैं.

जेनिफर विंगेट

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट सीरियल्स में काम किया है. अब वह शहजादा में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म में उनके किरदार के लिए 45 लाख चार्ज किए हैं.

https://www.instagram.com/p/CorEgEHD38Y/?hl=en
Also Read: Pathaan के मकर्स का मास्टरस्ट्रोक, शहजादा की रिलीज को देखते हुए घटाये टिकट के दाम,अब इतने में देख सकेंगे फिल्म
शहजादा को लेकर क्या बोले कार्तिक आर्यन

शहजादा को लेकर प्रभात खबर से बात करते हुए कार्तिक आर्यन से जब पूछा गया कि आपकी पहली लार्जर देन लाइफ किरदार वाली फिल्म है, क्या आपने तय किया था कि अगली रिलीज इस तरह की कोई फिल्म होनी चाहिए. जिसपर एक्टर ने कहा, मैंने सोचा हुआ था कि एक लार्जर देन लाइफ फिल्म करनी है. जिसमें ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन सबकुछ हो, लेकिन ऐसी कोई स्क्रिप्ट ऑफर नहीं हो रही थी कि जिसमे सबकुछ हो, जब शहजादा ऑफर हुई तो लगा अरे इसमें तो सब है. फैमिली ड्रामा भी है, जिसमे इमोशनल सीन भी करने को है. मुझे इमोशनल सीन करने में मजा आता है. मेरी हर फिल्म इमोशनल ड्रामा होता ही है. जो लोगों को ज्यादा कनेक्ट करता है. मैंने बहुत सारा एक्शन किया है. यह पहली बार होगा, जब मैंने इस तरह का एक्शन किया है, लेकिन आपको देखकर लगेगा नहीं. इसका श्रेय मैं निर्देशक रोहित और उनकी टीम को देना चाहूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >