Shattila Ekadashi 2023 Ke Upay: षटतिला एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगा शुभ फल

Shattila Ekadashi 2023 Ke Upay: षटतिला एकादशी का व्रत आज 18 जनवरी 2023 को रखा जा रहा है. षटतिला एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. यहां जानें षटतिला एकादशी पर किए जाने वाले उपाय

Shattila Ekadashi 2023 Ke Upay:  हिंदू धर्म में माघ महीने का हर एक दिन पवित्र माना जाता है और अगर दिन एकादशी का हो तो फिर क्या ही कहने. माघ माह एक बेहद ही पावन माह कहलाता है इसलिए इस महीने में पड़ने वाली एकादशी का भी विशेष महत्व बताया गया है. माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं. षटतिला एकादशी का व्रत आज 18 जनवरी 2023 को रखा जा रहा है. षटतिला एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. यहां जानें षटतिला एकादशी पर किए जाने वाले उपाय

क्या है षटतिला एकादशी का शुभ मुहूर्त

इस साल 2023 में षटतिला एकादशी आज यानी 18 जनवरी, बुधवार को मनाई जाएगी. पंचांग के मुताबिक, षटतिला एकादशी तिथि 17 जनवरी 2023 को शाम 6.05 बजे से शुरू हो रही है जो कि अगले दिन 18 जनवरी को शाम 4.03 बजे खत्म होगी. ऐसे में व्रत 18 जनवरी को ही रखा जाएगा.

षटतिला एकादशी पर करें ये उपाय

अगर आप अपनी नौकरी में अच्छी आमदनी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन श्री विष्णु भगवान के इस मंत्र का 21 बार जप करें. मंत्र है ‘ॐ माधवाय नम:’ साथ ही विष्णु भगवान को पिसे हुए तिल में शक्कर और थोड़ा-सा घी मिलाकर भोग लगाएं. भोग लगाने के बाद थोड़ा-सा प्रसाद खुद भी ग्रहण कर लें. ऐसा करने से आपको जल्द ही नौकरी में अच्छी आमदनी मिलेगी.
अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है और आप अपना रूप सौन्दर्य बनाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको स्नान से पहले शरीर पर तिल का उबटन लगाना चाहिए और उसके 20 मिनट बाद पानी में थोड़े-से तिल मिलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए. ऐसा करने से शादी में आपका रूप निखर कर आयेगा.

संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए करें ये उपाय

अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन भगवान विष्णु को तिल मिले हुए पंचामृत का भोग लगाएं. साथ ही उन्हें एकाक्षी नारियल अर्पित करें. ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे.

विष्णु मन्दिर में पीले रंग का कपड़ा दान करें

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है और वह इधर-उधर की चीज़ों पर ध्यान दे रहा है, तो इस दिन विष्णु मन्दिर में पीले रंग का कपड़ा दान करें. साथ ही अपने बच्चे को एक विद्या यंत्र पहनाएं. ऐसा करने से आपके बच्चे का मन इधर-उधर की चीज़ों से हटकर पढ़ाई में लगने लगेगा.

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए उपाय

अगर आप अपने पूरे परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको भगवान विष्णु के आगे तिल मिश्रित थोड़ा-सा जल रखना चाहिए और भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद भगवान के आगे रखे उस तिल मिश्रित जल को घर के सब सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें. ऐसा करने से आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >